Hindi News

indianarrative

Corona की तीसरी लहर का खतरा! कहीं Night Curfew तो कहीं क्रिसमस पर रोक

कहीं Night Curfew तो कहीं पर नए साल और क्रिसमस मनाने पर रोक

दुनिया के साथ-साथ भारत में भी कोरोना वायरस का नया रूप ओमीक्रॉन वेरियंत तेजी से फैलना शुरू हो गया है। अब तक ये भारत के कुल 17 राज्यों में ओमीक्रॉन के मामले सामने आ चुके हैं। जिसे देखते हुए राज्य सरकार अलर्ट पर हैं और कई राज्यों में पाबंदियां लगनी शुरू हो गई हैं। संक्रमण की रोकथाम के लिए नाइट कर्फ्यू लगने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल और गुजरात में ओमिक्रॉन के मामले सामने आने के साथ ही देश में नए वेरिएंट के कुल मामले 400 के पार पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- Corona Curfew: इंडिया में चढ़ा ओमीक्रॉन का बुखार! MP-UP और कई राज्यों में लौटा नाइट कर्फ्यू- पाबंदियां लागू

इन राज्यों में लगा नाइट कर्फ्यू

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में ओमीक्रॉन के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं जिसे देखते हुए केजरीवाल सरकार ने सख्त नियमों को लागू कर दिया है। यहां क्रिसमस और नए साल के जश्न पर पाबंदी लगा दी गई है। साथ ही रेस्टोरेंट और बार अब 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुल सकेंगे।

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमीक्रॉन के सबसे ज्यादे मामले हैं लेकिन, फिलहाल महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। राज्य सरकार के आदेश के बाद सार्वजनिक स्थानों पर रात 9 बजे से 6 बजे तक 5 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं होगी। बंद जगहों पर होने वाली शादियों में 100 से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकते। खुले मैदान में अगर ये कार्यक्रम हो रहा है तो इसमें गेस्ट की संख्या 250 से अधिक नहीं हो सकती है।

गुजरात

गुजरात सरकार ने भी इस वेरिएंट के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में सख्ती बढ़ा दी है। सरकार ने शुक्रवार को अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर, जामनगर, गांधीनगर और जूनागढ़ में रात के कर्फ्यू को 25 दिसंबर से रात 11 बजे से बढ़ाकर सुबह 5 बजे करने की घोषणा की।

हरियाणा

हरियाणा में नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है जो रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। हालांकि, लोगों को क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने का सरकार ने मौका दिया है। सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि हरियाणा ने 1 जनवरी, 2022 से राज्य में रात का कर्फ्यू लागू किया जाएगा।

कर्नाटक

ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने भी नए साल के जश्न पर प्रतिबंध की घोषणा की है।

यूपी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार देश के अलग अलग राज्यों में कोविड संक्रमण के मामलों को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लागू करने का फैसला लिया है। पूरे प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। इसके साथ ही नियम और सख्त कर दिए हैं।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू लागू किया गया है। हालांकि, मध्य प्रदेश से ओमीक्रॉन का एक भी मामला सामने नहीं आय़ा है।

यह भी पढ़ें- India में कोरोना के नए वेरिएंट का ज्यादा खतरा नहीं क्योंकि, ज्यादातर लगी है ये Vaccine

ओडिशा

ओडिशा ने क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले प्रतिबंध लगा दिया गया है। 2 जनवरी, 2022 तक राज्य भर में सामाजिक समारोहों, रैलियों, आर्केस्ट्रा, होटलों, क्लबों, रेस्तरां, पार्कों आदि में समारोहों पर प्रतिबंध रहेगा।