Hindi News

indianarrative

जंग के बीच Putin ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका, बौखला उठे राष्ट्रपति Joe Biden

जंग के बीच Putin ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका

रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी पर हमला बोला था। देखा जाए तो अब एक महीना होने वाला है और रूस रुकने के लिए तैयार नहीं है। इस हमले से यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ है। इस बीच लोग यूक्रेन में अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में शरण ले रहे हैं। लाखों लोगों यूक्रेन छोड़ कर चले गए हैं। वहीं, एक बड़ी खबर आ रही है कि, रूस की कोर्ट ने मार्क जुकरबर्ग को बड़ा झटका देते हुए मेटा और इंस्टाग्राम पर बैन लगा दिया है।

यूक्रेन पर जंग के बाद से पश्चिमी देश लगातार रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाकर आर्थिक रूस से तोड़ने का काम कर रहे हैं। लेकिन, रूस भी लगातार इन पश्चिमी देशों को झटका दे रहा है। अब रूस की एक अदालत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेटा प्लेटफॉर्म को चरमपंथी होने का दावा किया है, जिसके बाद कोर्ट ने देश में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह जानकारी देश की टास समाचार एजेंसी ने दी है। 

बात दें कि, इस जंग में इस वक्त यूरोप को बड़ा नुकसान हुआ है। क्योंकि, यूक्रेन के बंदरगाह शहर मारियुपोल पर रूसी हमले के चलते यूरोप के सबसे बड़े लौह और इस्पात कारखानों में से एक अजोवस्टल को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन की सांसद लीसिया वेसिलेंको नए एक ट्वीट करते हुए कहा कि, यूरोप में सबसे बड़े धातुकर्म संयंत्रों में एक नष्ट हो गया है। यूक्रेन को बहुत बड़े स्तर पर आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। पर्यावरण बुरी स्थिति में है। वेसिलेंको ने यहां हुए विस्फोट का एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें इमारतों से गहरा धुंआ उठता दिख रहा है। लेसिवेंको की एक सहयोगी सर्हीय टरुटा ने फेसबुक पर लिखा है कि रूस के बलों ने फैक्टरी को तबाह कर दिया है।

गौरतलब हो कि, मारियुपोल शहर रूस के हमले से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। रविवार को रूसी सैनिक शहर के और अंदर तक प्रवेश कर गए हैं। रूसी सैनिकों ने पहले ही मारियुपोल का संपर्क एजोव सागर से काट दिया है। यूक्रेन के गृह मंत्री के सलाहकार वादिम देनिसेंको ने कहा कि यूक्रेन और रूसी सेना ने मारियुपोल में अजोवस्टल लौह संयंत्र को लेकर लड़ाई लड़ी। देनिसेंको ने कहा कि यूरोप में सबसे बड़े धातुकर्म संयंत्रों में से एक वास्तव में नष्ट हो रहा है।