कला

पहले 2 साल के बच्चे को दरियाई घोड़े ने जिंदा निगला फिर उगला,जाने हैरान करने वाली कहानी

हाल ही में अफ्रीका (Africa) देश युगांडा में एक हैरान करने वाला मामला देखने को मिला है। यहां एक हिप्पो (Hippo) यानी दरियाई घोड़ा दो साल के बच्चे को जिंदा निगल गया। जी हां, आपने बिलकुल सही सुना पहले दरियाई घोड़े ने बच्चे को निगल लिया और बाद में उसे वापस बाहर फेंक दिया। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि बच्चा हिप्पो के मुंह में जाने के बावजूद वापस सही सलामत लौट आया। ये हादसा तब हुआ जब बच्चा झील के किनारे खेल रहा था। द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक दो साल का पॉल इगा युगांडा की लेक एडवर्ड के किनारे खेल रहा था।

इस बीच अचानक एक हिप्पो (Hippo) पानी से बाहर आया और बच्चे को अपने मुंह में दबोच लिया। हिप्पो ने खतरनाक तरीके से बच्चे को अपने मुंह में आधा भर लिया था। सौभाग्य से जब यह घटना हुई तो एक स्थानीय नागरिक क्रिसपास बगोन्ज़ा मौके पर मौजूद थी। वह इस घटना को देख कर घबरा गया। लेकिन फिर भी वह बच्चे की मदद के लिए आगे बढ़ा। उसने हिप्पो पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरों की बारिश से हिप्पो भी परेशान हो गया।

बच्चा निगलने की इस घटना ने किया हैरान

पानी में जाने से पहले हिप्पो ने बच्चे को निगल दिया। दो साल के पॉल की भले ही जान बच गई हो, लेकिन वह हिप्पो की पकड़ के कारण घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे क्लीनिक ले जाया गया, यहां से पास के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बाद में उसे रेबीज का टीका लगा कर घर भेज दिया गया।

ये भी पढ़े: Africa के सबसे बड़े मगरमच्छ ने 300 जिंदगी को बनाया शिकार, बंदूक की गोली भी हुई बेअसर

हिप्पो की क्या है खासियत

डिस्कवर वाइल्डलाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक दरियाई घोड़ा हाथी के बाद जमीन पर मौजूद दूसरा सबसे बड़ा जानवर है। नर हिप्पो 1,600-3200 किग्रा और मादा हिप्पो 650-2350 किग्रा तक होते हैं। हिप्पो अपने वजन का 1 या 1.5 फीसदी भोजन हर रोज खाते हैं। हिप्पो पानी में तैर नहीं सकते, लेकिन यह तल के करीब पानी में रहते हैं। अगर यह गुस्से में आ जाए तो एक खतरनाक जानवर बन जाता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago