Categories: कला

Assam Flood: बाढ़ में चलकर नवजात शिशु को टोकरी में लिटाकर घर लाया पिता, लोगों को आई भगवान कृष्ण की याद

लगातार बारिश की वजह से असम इस वक्त भीषण बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहा है। आलम यह है कि बाढ़ की वजह से अब तक 32से भी अधिक जिले प्रभावित हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रहा है, जिसके परिणामस्वरूप लोगों को अपने घरों से विस्थापित होना पड़ रहा है। जहां कई लोग पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। हालात इतने बुरे हैं कि जहां सड़कों पर पहले गाड़ियां दौड़ती थीं, वहां अब नावें चल रही हैं।  सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे देख कर लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं।  इसी बीच एक ऐसा भी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को खुश कर दिया है।

यह वीडियो एक पिता और नवजात बच्चे का है।  दरअसल, असम के सिलचर में एक पिता द्वारा अपने नवजात बच्चे को घर लाने का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि लगातार बारिश की वजह से सड़कें तालाब बन गई हैं। लोगों के कमर से भी ऊपर तक पानी है और इसी पानी में एक पिता अपने नवजात बच्चे को टोकरी में लिटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश करता नजर आता है।  यह वीडियो आपको भगवान श्रीकृष्ण की याद जरूर दिला देगा, जब वासुदेव ने नवजात कृष्ण को टोकरी में लिटाकर और उस टोकरी को अपने सिर पर रखकर यमुना नदी पार करते हैं।

ये भी पढ़े: Kacha Badam' गाने के बांसुरी वर्जन ने लूटी महफिल, सुनकर आपका दिल भी झूम उठेगा, देखें वीडियो

इस वायरल वीडियो ने लोगों को दिलों को छू लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वीडियो को @SashankGuw नाम की आईडी से शेयर किया गया है और इसे सिलचर बाढ़ की दिल दहला देने वाला वीडियो बताया गया है।  साथ ही यह भी कहा गया है कि यह वीडियो नवजात भगवान कृष्ण की याद दिलाता है।

Heartwarming picture from Silchar Floods!

This video of a father crossing the waters with his newborn baby in Silchar reminds of Vasudeva crossing river Yamuna taking newborn Bhagwan Krishna over his head!

Everyday is Father’s Day!@narendramodi @himantabiswa @drrajdeeproy pic.twitter.com/1PEfaiCxA5

— Sashanka Chakraborty 🇮🇳 (@SashankGuw) June 21, 2022

इस समय असम में ये हाल

राज्य में बाढ़ के चलते रेल और सड़क परिवहन दोनों ठप हो गए हैं। 316सड़कें और 20पुल बाढ़ से क्षतिग्रस्त हो गए। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में, कुल 233शिविरों में से 42बाढ़ के पानी में डूब गए हैं और आठ जानवरों की मौत हो गई है। इसके अलावा  45लाख से भी अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि 70से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago