Hindi News

indianarrative

इस महिला के अजीबोगरीब नियम ने उडाए लोगों के होश, पानी बचाने के लिए 10 दिन में सिर्फ नहाती है एक बार

ये महिला 10 दिन में नहाती एक बार

बचपन से ही हमें ये बात बताई जाती है कि अपने शरीर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। इसके लिए हमें जो आदत डाली जाती है वो रोज नहाने की होती है। वहीं, सर्दियों के मौसम में कभी-कभार छोड़कर आमतौर पर लोग रोज़ाना नहाते हैं। लेकिन, अगर ऐसे में कोई आपसे कहे की वो। 10दिन में एक बार नहाता है तो आपका क्या रिएक्शन होगा? इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी ही महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी लंबे वक्त के बाद शॉवर लेती है।

वैसे अगर नहाने में एक या दो दिन का अंतर हो तब भी चल जाता है। लेकिन इंसान को खुद अंदर से अच्छा फील नहीं होता है  लेकिन महिला का दावा है कि वो 10दिन में एक बार नहाती है और इससे उसकी ताज़गी पर फर्क नहीं पड़ता। खुद उसने टिकटॉक पर अपनी इस आदत के बारे में बताया है और अपनी इस लाइफस्टाइल  को अपने लिए परफेक्ट कहा है। महिला  का कहना है कि उसका ये रूटीन कभी भी नहीं बदलता।

महीने में सिर्फ इतनी बार नहाती है

23वर्षीय Aydan Jane नाम की महिला टिकटॉक पर काफी मशहूर हैं और उन्होंने अपने फॉलोअर्स को जो बताया है, वो वाकई हैरान कर देने वाला है। महिला का दावा है कि वो उन लड़कियों में से है, जिन्हें नहाना पसंद नहीं। वो 10दिन के गैप में एक बार नहाती है यानि पूरे महीने में सिर्फ 3बार नहाकर उसका काम चल जाता है।उसने ये भी बताया कि पीरियड के दिनों में भी ये रूटीन नहीं बदलता। उसके इस वीडियो को 3मिलियन यानि 30 लाख बार देखा जा चुका है और उसने बताया कि वीडियो में भी वो 7दिन नहीं नहाने के बाद इतनी फ्रेश दिख रही है।

पानी बचाने के लिए किया

महिला का कहना है वो बिना नहाए भी अच्छा और ताज़ा महसूस करती है। उसने बताया कि वो अपने घर में सबसे ज्यादा नहाने वालों में शुमार थी। अब, जब उसने ज्यादा नहाना छोड़ दिया है तो भी उसे न तो बदबू आती है और न ही उसके बालों पर कोई खास असर होता है।आयडेन का दावा है कि उसके इस फैसले की वजह पर्यावरण और पानी को बचाना है, जो काफी कीमती है। वो कहती है कि अगर आप कोई मेहनत का काम नहीं कर रहे, जिसमें पसीना और गंदगी हो रही है, तो रोज़ाना नहाने की ज़रूरत नहीं है।