Categories: कला

Women’s Day 2021: तीन हजार से ज्यादा ऐतिहासिक स्थलों पर महिलाओं के लिए फ्री एंट्री

<p>
महिलाओं के अदृश्य संघर्ष को सलाम करने के लिए 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day 2021) के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर केंद्र सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। 8 मार्च को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सभी संरक्षित स्मारकों में महिलाओं को निशुल्क प्रवेश देने का फैसला किया गया है।</p>
<p>
एएसआई के जॉइंट डायरेक्टर जनरल (मॉन्यूमेंट्स) एम नांबिराजन द्वारा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के अनुसार सभी संरक्षित स्मारकों और पुरातात्विक स्थलों में भारतीय और विदेशी महिला पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निशुल्क प्रवेश दिया जायेगा।</p>
<p>
एएसआई के तहत केंद्र की ओर से संरक्षित 3,691 स्मारक आते हैं, जिसमें ताजमहल, लाल किला, कुतुब मीनार, हुमायूं का मकबरा, सूर्य मंदिर, एलोरा की गुफाओं, खजुराहो और अजंता की गुफाओं जैसे स्थानों में महिलाओं की फ्री एंट्री रहेगी।</p>
<p>
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस दिन दफ्तरों, स्कूल, सरकारी संस्थानों आदि जगहों पर महिलाओं का सम्मान भी किया जाता है, ताकि वो इस दिन खास महसूस कर सके। इसके साथ ही देशभर के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते है।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago