Tata Group का मार्केट कैप पहुंचा 22 लाख करोड़- Reliance को 7 लाख करोड़ से छोड़ा पीछे

इन दिनों लगातार शेयर मार्केट में तेजी देखी जा रही है जिसका फायदा कई बड़ी कंपनियों के शेयर को हो रहा है। टाटा ग्रुप के शेयर में भी बंपर उछाल है। टाटा ग्रुप का मार्केट कैप रिलायंत को पछाड़ते हुए बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। साल 2021 में टाटा ग्रुप के कई शेयरों में कई गुना तेजी आई है। टाटा टेलिसर्विसेज के शेयर में इस साल अब तक 360 फीसदी का बंपर उछाल आया है।

खबरों की माने तो, टाटा ग्रुप के सात शेयरों में इस साल 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। टाटा टेलिसर्विसेज में 364 फीसदी, नेल्को में 188 फीसदी, टाटा एलेक्सी में 169 फीसदी, टाटा स्टील BSL में 134 फीसदी, टाटा स्टील में 121 फीसदी, ऑटोमोटिव स्टाम्पिंग एंड असेम्बल में 110 फीसदी, टाटा कॉफी में 100 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

इसके अलावा टाटा केमकिल्क के शेयर में 77 फीसदी, टाटा पावर के शेयर में 77 फीसदी, टाटा मेटालिक के शेयर में 72 फीसदी, टाटा मोटर्स के शेयर में 60 फीसदी, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट के शेयर में 48 फीसदी और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में 34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई हैय़

एकल आधार पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बै। रिलायंस पहले नंबर पर है। आज उसका शेयर 2400 के करीब बंद हुआ जिसके कार रिलायंस का मार्केट कैप 15.40 लाख करोड़ पर पहुंच गया। TCS का शेयर आज 3842 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। 3859 इसका ऑल टाइम हाई लेवल है। TCS का मार्केट कैप आज 14.21 लाख करोड़ रुपए है।

बताते चलें कि, टाटा ग्रुप के अंगर 30 कंपनियां आती हैं जो 10 क्लस्टर में फैला है, इसका कारोबार 6 महादेशों के 100 देशों में फैला हुआ है। टाटा ग्रुप की 17 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago