यूक्रेन से जंग की भारी कीमत चुका रहे रूस के अरबपति, एक दिन में हो गए कंगाल! ‘तीन लाख करोड़’ रुपये का हुआ घाटा

रूस लगातार यूक्रेन पर हमले करते जा रहा है और एक-एक कर शहरों को अपने कब्जे में लेते जा रहा है। जिस तेजी से रूसी सेना आगे बढ़ रही है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वो समय भी बहुत ही जल्द आने वाला है जब यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। दोनों ओर से जमकर गोला-बारूद चलाए जा रहे हैं। लेकिन, शुरुआत में जिस तरह से अमेरिका और नाटो कह रहे थे कि यूक्रेन पर हमला हुआ तो रूस के सामने उनके सैनिक होंगे। लेकिन, सुरक्षा के नाम पर अमेरिका ने सिधा मना कर दिया कि यूएस सैनिक यूक्रेन नहीं जाएंगे क्योंकि, यह उनके अधिकार में नहीं है। हालांकि, अमेरिका और नाटो देश मिलकर रूस पर कई सारे कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर फर्क पड़ने लगा है। लेकिन रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पहले ही कहा था कि वो इन सब के लिए पहले से ही अपना होमवर्क करके आए हैं। मीडिया में आ खबरों की मान तो दोनों देशों में जंग के बाद रूस के अरबपतियों को भारी नुकसान हुआ है।

Also Read: युद्ध के बीच पटरी पर लौट रहा Share Market, 1000 ज्यादा अंकों से उछला सेंसेक्स- देखें आपके पैसे का क्या है हाल?

इस युद्ध का सबसे ज्यादा असर रूसी अरबपतियों पर पड़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति ने जैसे ही यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई का एलान किया, जिसके बाद अमेरिका समेत कई देश रूस के खिलाफ प्रतिबंध लगाने लगे। इसके चलते शेयर बाजार भरभराकर गिर गया और एक दिन में ही रूसी अरबपतियों को 39 अरब डॉलर (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) का नुकसान उठाना पड़ा। 24 घंटे के भीतर हुए इस बड़े नुकसान ने देश के सबसे अमीर लोगों को हिला कर रख दिया है। इसका साथ ही उन्हें यह भी डर सता रहा है कि अगर यह युद्ध ज्यादा दिनों तक चला तो उन्हें और भी ज्यादा घाटा सहना पड़ेगा।

बता दें कि हमले के दौरान गुरुवार को रूसी शेयर बाजार में आई गिरावट स्टॉक मार्केट के इतिहास की पांचवी सबसे बड़ी गिरावट थी। रूस का बेंचमार्क मोएक्स इंडेक्स 33 फीसदी तक टूटकर बंद हुआ था। शेयर बाजार के बुरी तरह टूटने के साथ ही रूसी करेंसी रूबल भी काफी निचे स्तर पर गिर गई। यूक्रेन पर हमले करने के बाद रूस को अमेरिका सहित कई बड़े देशों के आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। इस वजह से रूस के अरबपतियों को काफी ज्यादा नुकसान उड़ान पड़ रहा है। एक रिपोर्ट की माने तो रूस यूक्रेन विवाद के कारण देश के शीर्ष 23 अरबपतियों की संपत्ति में 32 अरब डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

Also Read: Russia-Ukraine War का भारत में दिखने लगा असर- मिनटों में डूब गए भारतीयों के इतने लाख करोड़ रुपये

इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि, लुकोइल के अध्यक्ष वागिट अलेपेरोव को एक दिन में सबसे अधिक घाटा हुआ है उनकी नेटवर्थ में एक दिन में लगभग एक तिहाई की गिरावट आई है। जो लगभग 6.2 अरब डॉलर घट गई है। मॉस्को स्थित तेल उत्पादक के शेयर गुरुवार को लगभग 33 फीसदी तक गिर गए थे। इसके बाद स्टीलमेकर सेवरस्टल के चेयरमैन एलेस्की मोर्दशोव को गुरुवार को 4.2 अरब डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है, जिससे उनकी संपत्ति 23 अरब डॉलर रह गई है। वर्तमान में रूस के सबसे बड़ रईस और नोरिल्स्क निकेल के अध्यक्ष व्लादिमिर पोतानिन को 3 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago