अर्थव्यवस्था

सिगरेट से लेकर UPI तक,1 अप्रैल से क्या होगा सस्ता किसके बढ़ेंगे दाम? यहा जानिए

1 april 2023 :वैसे तो हर महीने की पहली तारीख आम आदमी की जेब पर कई तरह से मुश्किल पड़ती है, मगर इस बीच आने वाली 1 अप्रैल इस मामले में बहुत ज्यादा मायने रखती है। दरअसल, नया वित्त वर्ष शुरू होने की वजह कई नियम बदल जाते हैं, कई नए टैक्स लग जाते हैं। इसी कड़ी में 31 मार्च 2023 को वित्त वर्ष 2022-23 समाप्त होने जाएगा और 1 अप्रैल 2023 से नया वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में बजट 2023-24 में की गई घोषणाएं 1 अप्रैल, 2023 से प्रभावी हो जाएंगी। 1 अप्रैल 2023 से कई वस्तुओं के दाम बढ़ जाएंगे। जानिए इस बार एक अप्रैल से क्या महंगा और क्या सस्ता होने वाला है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर आपको एक तारीख से कौन-कौन सी चीज़ महंगी मिलने वाली है।

सिगरेट-शराब होगी महंगी

बजट में कई चीजों पर उत्पाद शुल्क और इंपोर्ट टैक्स बढ़ाने का ऐलान हुआ था।जिस वजह से 1 अप्रैल से अब सिगरेट, शराब, छाता, विदेश से आयात की जाने वाली किचन चिमनी, सोना, विदेश से आयात किया जाने वाला सोने-चांदी का सामान, प्लेटिनम, एक्स-रे मशीन, हीरा इत्यादि महंगा होने जा रहा है।

कई सारे सामान होंगे सस्ते

देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बजट में कई ऐसी वस्तुओं पर टैक्स कम किया गया है, जिनका आयात काफी ज्यादा है। इससे देश के ट्रेड को बैलेंस करने में मदद मिलेगी, इसलिए कई चीजें ऐसी हैं जिनके दाम 1 अप्रैल से घटने जा रहे हैं। इनमें एलईडी टीवी, मोबाइल फोन, खिलौना, मोबाइल कैमरा लेंस, इलेक्ट्रिक गाड़ियां, हीरे की ज्वैलरी, खेती में काम आने वाले सामान, लिथियम-आयन बैटरी में इस्तेमाल होने वाले सेल और साइकिल सस्ती होने वाली है।

ये भी पढ़े: जानिए 1 April से होंगे क्या बदलाव , किसका बढ़ेगा बैंक बैलेंस तो किसको देना पड़ सकता है टैक्स ?

UPI पेमेंट होगा महंगा 

एक अप्रैल से UPI से पेमेंट करना थोड़ा महंगा पड़ सकता है। यूपीआई की गवर्निंग बॉडी NPCI ने 2000 रुपये से अधिक के पेमेंट पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट (PPI) फीस वसूलने का ऐलान किया है। हालांकि उसने साफ किया है कि इसका असर आम कस्टमर्स पर नहीं पड़ेगा। बल्कि ये मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर लगेगा। इस बदलाव के बाद पहली अप्रैल से पेटीएम, फोनपे और गूगलपे या भीम जैसी यूपीआई ऐप से पेमेंट करने पर ये सरचार्ज लगेगा।

एक्सप्रेस-वे का सफर होगा महंगा

1 अप्रैल से मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का सफर महंगा होने जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम ने वाहनों पर लगने वाला टोल टैक्स 18 प्रतिशत बढ़ा दिया है। ये अब 2030 तक समान रहेगा। टैक्स में इस बढ़ोतरी के बाद अब कार या जीप जैसे चार पहिए वाले वाहनों को 270 रुपये की जगह 320 रुपये, मिनी बस या टेम्पो के लिए 420 रुपये की जगह 495 रुपये देने होंगे।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago