Hindi News

indianarrative

GSEB 10th Result 2021: छात्रों का इंतजार खत्म! इस दिन जारी हो रहा 10वीं क्लास का रिजल्ट

photo courtesy Google

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) के 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। इन बच्चों के लिए एक खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि 24 जून को 10वीं क्लास के रिजल्ट जारी किए जा रहे है। गुजरात सरकार ने राज्य भर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए 10वीं क्लास की परीक्षा रद्द कर दी थी। शिक्षा विभाग द्वारा तय किए गए मानकों के आधार पर ही 10वीं के छात्रों को मार्क्स दिए जाएंगे। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 24 जून को रिजल्ट जारी कर सकता है।

अभी तक 10वीं के रिजल्ट को लेकर गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड द्वारा जुलाई 2021 के दूसरे हफ्ते में मार्कशीट बांटी जा सकती है।

ऐसे बनेगा रिजल्ट

छात्रों के रिजल्ट तैयार करने के ये 3 क्राइटेरिया हैं।

छात्रों को कक्षा 9वीं के मूल्यांकन के आधार पर अधिकतम 20 मार्क्स दिए जाएंगे।

कक्षा 10वीं के टेस्ट व अन्य एग्जाम के आधार पर अधिकतम 10 मार्क्स दिए जाएंगे।

स्कूलों के आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अधिकतम 20 मार्क्स दिए जाएंगे।

 

12वीं की परीक्षा भी रद्द

इस महीने की शुरुआत में गुजरात बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया था। गुजरात में कैबिनेट मीटिंग के बाद यह फैसला लिया गया था। गुजरात के शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चुडासमा ने 12वीं की परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की थी। कोरोना वायरस की बेकाबू रफ्तार को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया था। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद कई राज्यों ने इसका स्वागत किया और अपने राज्य की बोर्ड परीक्षाओं को भी रद्द कर दिया। अभी असम और आंध्र प्रदेश ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द नहीं की है।