Hindi News

indianarrative

बैकलेस ब्लाउज और करलफुल साड़ी पहन खेतों में आई सपना चौधरी, ग्लैमरस फोटोशूट कराकर लूटा फैंस का दिल

photo courtesy Google

'देसी गर्ल' के नाम से मशहूर सपना चौधरी की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग को कोई तोड़ नहीं है। हरियाणवी गानों के जरिए लाखों लोगों को दीवाना बनाती रहती है। हाल ही में उनका नया गाना 'घाघरा' रिलीज हुआ, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा 'घुंघरू टूट जावेगा', 'म्हारा बनना' और 'टोक लाग जाए' जैसे म्यूजिक वीडियोज को भी खूब देखा गया। गानों के अल्वा सपना चौधरी अपने लुक्स को लेकर भी लोगों के बीच छाई रहती है। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है, जो अब तेजी से वायरल हो रही है।

इन फोटोज में सपना साड़ी में नजर आ रहूी है। फोटोज में सपना चौधरी मल्टी कलर साड़ी में नजर आ रही है और खेतों के बीच ग्लैमरस फोटोशूट करवा रही है। फैंस को सपना का यह लुक काफी पसंद आ रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे है। हर एक फोटो में उनका लाजवाब पोज नजर आ रहा है, जो सभी को दीवाना बना रहा है। फोटोज को शेयर करते हुए सपना ने खूबसूरत कैप्शन भी दिया। ये कैप्शन उन्होंने अपनी मल्टी कलर साड़ी से मिलता-जुलता दिया। उन्होंने लिखा- 'साड़ी बादल में लिपटे एक इंद्रधनुष की तरह हो सकती है।'

सपना चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तीन गाने रिलीज हुए हैं 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा'। इन गानों में सपना अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्तूबर में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। वहीं मां बनने के बाद सपना ने धमाकेदार कमबैक किया था। एक के बाद एक उनके कई गाने रिलीज हो चुके हैं। सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं।