Categories: मनोरंजन

Alia Bhatt, Priyanka Chopra Jonas, Katrina Kaif ने बनाया Road Trip का प्लान, Farhan Akhtar उठाएंगे खर्चा

प्रियंका चोपड़ा जोनस, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। खबर है कि ये तीन फरहान अख्तर की अपकमिंग रोड ट्र‍िप फिल्म 'जी ले जरा' में दिखेंगी। इस बात की जानकारी फरहान अख्तर अपने सोशल पोस्ट से किया है। दरअसल, फरहान अख्तर ने अपनी अगली फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा जोनस, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट को साथ साइन किया है। फरहान ने अपनी इस फिल्म को 'जी ले जरा' नाम दिया है।

फरहान ने अब अपनी इस फिल्म का ऐलान करते हुए इसका पोस्टर भी जारी कर दिया है। फरहान अख्तर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा 'क्या किसी ने रोड ट्रिप के बारे में कहा है? बतौर डायरेक्टर अपनी अगली फिल्म का ऐलान करते हुए बहुत रोमांचित हूं और दिल चाहता है के 20 साल पूरा करने से बढ़िया मौका और क्या हो सकता है। प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ 'जी ले जरा ' फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू होगी और इसी के साथ रोड फिर लौटने का बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'

Did someone say road trip?

Thrilled to announce my next film as director and what better day than 20 years of Dil Chahta Hai to do it. #JeeLeZaraa with @priyankachopra #KatrinaKaif @aliaa08 will commence filming in 2022 and I cannot wait to get this show on the road. 😊❤️ pic.twitter.com/Ycg5tRnEeF

— Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) August 10, 2021

फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के 20 साल पूरे करने के एक दिन बाद ये घोषणा की गई। यह फिल्म फरहान की रोड ट्रिप फिल्मों 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तर्ज पर है। फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' साल 2011 में आई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस धूम मचा दी थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान, अभय देओल, कटरीना कैफ और कल्कि कोचलिन लीड रोल में थे। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों इमरान, अर्जुन और कबीर की थी। जिसमें ये तीन दोस्त रोड ट्रिप पर जाते हैं और हर वो काम करते हैं, जिससे उन्हें डर लगता था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago