Categories: मनोरंजन

16 साल में खेला रणजी, फिर क्रिकेट छोड़ बन गए एक्टर, ‘ पढ़ें अंगद बेदी के बारे में सबकुछ

अंगद बेदी बॉलीवुड में जाने पहचाने नाम है। उन्होंने अपने अभिनय से सबको इंप्रेस किया है। वे डीयर जिंदगी, द जोया फैक्टर, टाइगर जिंदा है, सूरमा और गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल में नजर आए। एक्टर ने नेहा धूपिया संग शादी रचाई। छह फरवरी को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 6 फरवरी 1983 को दिल्ली में पूर्व भारतीय क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के घर हुआ था। अंगद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की, जिसके बाद वह मनोरंजन की दुनिया में आ गए। यूं तो अंगद ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2004 में काया तारण से की थी, लेकिन उन्हें असल पहचान रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म फालूत से मिली।

मगर एक्टर के जीवन के कई सारे पहलू अभी ऐसे हैं जिसके बारे में लोगों को कम ही पता होगा. अंगद बेदी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं एक्टर की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ बातें। अंगद बेदी एक्टर बनने से पहले प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। 16 साल की उम्र में वह रणजी ट्रॉफी का हिस्सा बन गए थे। अंगद भारतीय क्रिकेट अंडर नाइंटीन भी खेल चुके हैं। अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी भारतीय क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर्स में शुमार किए जाते हैं। अंगद दोनों हाथों से बराबर काम कर सकते हैं। वे लेफ्ट हैंड से भी उसी तरह काम कर सकते हैं जैसा आम तौर पर राइट हैंड से किया जाता है। ऐसे लोग पूरी दुनिया में केवल 1 पर्सेंट होते हैं।

अंगद बेदी का नाम एक्ट्रेस नोरा फतेही के साथ जुड़ चुका है। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। इसके बाद अंगद की लाइफ में नेहा धूपिया ने कदम रखा।अंगद ने सबसे ज्यादा सुर्खियां साल 2018 में बटोरी जब उन्होंने अभिनेत्री नेहा धूपिया से गुपचुप शादी की थी। दोनों ने अचानक शादी करके सभी को हैरान कर दिया था, लेकिन वह अपनी शादी के पहले ही प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने अपने शादी के छह महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago