Categories: मनोरंजन

अरिजीत सिंह को अपनी मां के लिए ब्लड डोनर की जरुरत, तबियत बिगड़ने के बाद कोलकाता के अस्पताल में एडमिट

कोरोना वायरस की दूसरी लहर से हमारा देश जंग लग रहा है। इस लहर से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सी गई है। फिल्म इंइस्ट्री भी इससे अछूती नहीं है। इस कड़ी में बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह के मां की तबीयत खराब होने की खबर सामने आ रही है। उनकी मां अस्पताल में भर्ती है और उन्हें ब्‍लड डोनर की जरूरत है। अरिजीत की मां को लेकर 'दिल बेचारा' और 'पाताल लोक' में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानाकरी दी।

एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह 10:07 बजे ट्वीट किया और लिखा- 'सिंगर अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है और उन्‍हें A- ब्‍लड की जरूरत है। ब्‍लड डोनर पुरुष ही होना चाहिए।' स्वास्तिका ने ये भी जानाकरी दी कि अरिजीत की मां कोलकाता के ढाकुरिया अस्‍पताल में भर्ती है। उनका ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं अभी तक इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि अरिजीत सिंह की मां की तबीयत कोरोना की वजह से बिगड़ी है या अन्य कारणों से…

URGENT 🆘🆘 PLS AMPLIFY. pic.twitter.com/sBPdvwsmbZ

— Swastika Mukherjee (@swastika24) May 6, 2021

लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे है। अरिजीत सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो प्लेबैक सिंगिंग से पहले वो रियलिटी शोज में हिस्सा लिया करते थे। इसी दौरान 2005 में उन्हें एक रियलिटी शो, 'फेम गुरुकुल' में हिस्सा लिया। यहां से उनकी किस्मत का तारा चमका और अपनी शानदार आवाज और गानों के चलते करोड़ों फैंस के दिलों पर राज किया। वो न सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहते है। अरिजीत की मैरिड लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। उनकी पहली शादी रूपरेखा बनर्जी के साथ हुई थीं लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सकी और उनका तलाक हो गया। इसे बाद उन्होंने अपनी बचपन की दोस्त और एक बच्चे की मां कोयल रॉय से शादी की।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago