Categories: मनोरंजन

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश को जीत के साथ मिला ट्रिपल फायदा, एक्ट्रेस बनने से पहले इस फील्ड में अजमायी थी किस्मत

'बिग बॉस 15' की ट्रॉफी तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम की। ट्रॉफी के साथ-साथ उन्हें 40लाख की प्राइज मनी दी गई। इस सीजन की प्राइज मनी 50लाख रुपये थी, जिसमें से ब्रीफकेस वाले टास्क के दौरान 10लाख रुपये कट हो गए। फिनाले में तेजस्वी को उनके बॉयफ्रेंड और को-कंटेस्टेंट करण कुंद्रा के अलावा शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल और निशांत भट्ट से कड़ी टक्कर मिली। आपको बता दें कि तेजस्वी प्रकाश म्यूजिकल फैमिली से हैं, लेकिन पेशे से इंजिनियर रही हैं। उन्हें एक्टिंग का ऐसा चस्का चस्का लगा कि उन्होंने इंजिनियरिंग की नौकरी छोड़ दी।

Thank you #TejaTroops and everyone who made this dream come true! A dream come true after 4 months of a very challenging journey! The trophy comes home!!! #BiggBoss15 #BiggBoss #TejasswiPrakash #TejaTroops #TCrew pic.twitter.com/jC266ww151

— Tejasswi Prakash (@itsmetejasswi) January 30, 2022

यह भी पढ़ें- ओमिक्रॉन पर भारी पड़ा वीकेंड लॉकडाउन और कर्फ्यू! एक्सपर्ट्स की रिचर्स में बड़ा खुलासा

'बिग बॉस' में आने के बाद तेजस्वी को तीन गुना फायदा हो गया। पहला तो तेजस्वी ने शो का 15वां सीजन जीत लिया, दूसरा उन्हें एकता कपूर के 'नागिन 6' में नई नागिन के रोल में साइन कर लिया गया है। तीसरा फायदा ये क‍ि उन्‍हें लव ऑफ लाइफ करण कुंद्रा भी बिग बॉस के घर में ही मिले हैं। 'बिग बॉस 15' में ही तेजस्वी प्रकाश का 'नागिन लुक' रिवील किया गया। तेजस्वी प्रकाश ने 18साल की उम्र में करियर शुरू किया। उन्होंने साल 2012में टीवी शो '2612' से ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह 'संस्कार-धरोहर अपनों की', 'स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं।

#TejasswiPrakash confirmed to play the lead role on #Naagin6 pic.twitter.com/MVZANVqRUT

— Varsha (@VarshaIIMC) January 30, 2022

यह भी पढ़ें- तालिबान ने ली अमेरिका से दुश्मनी! जो बाइडेन ने दी आखिरी चेतावनी, बोले- 'सुधर जाओ, वरना अंजाम खतरनाक होगा'

डेली सोप्स के अलावा तेजस्वी प्रकाश कई रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं। 'खतरों के खिलाड़ी 10' के अलावा वह 'किचन चैंपियन 5', 'कॉमिडी नाइट्स लाइव', 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' और 'कॉमिडी नाइट्स बचाओ' जैसे शोज में नजर आईं। 'खतरों के खिलाड़ी 10' में हिस्सा लेने के दौरान तेजस्वी प्रकाश का नाम को-कंटेस्टेंट और टीवी ऐक्टर शिविन नारंग के साथ जोड़ा गया। शो में दोनों की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया गया। भले ही दोनों का नाम जुड़ता रहा हो, लेकिन तेजस्वी प्रकाश ने शिविन संग अपने रिश्ते पर कहा था, 'पता नहीं फैन्स ने मेरे और शिविन के बीच क्या बॉन्ड देखा है, लेकिन हम दोनों अच्छे दोस्त हैं।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago