Hindi News

indianarrative

आम्रपाली दुबे से पहले इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे ‘निरहुआ’, दोनों की मोहब्बत के खूब चर्चे थे

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव

भोजपुरी इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा और कई सुपरहिट फिल्में देने वाले सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने अब पॉलिटिक्स का रुख कर लिया है। बीजेपी से चुनाव लड़ चुके निरहुआ अपनी भोजपुरी फिल्मों के लिए बिहार से लेकर यूपी और नेपाल तक में काफी ज्यादा मशहूर हैं।  फिल्मों के अलावा निरहुआ ऐक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ अपने कथित रिलेशनशिप के कारण भी चर्चा में रहते हैं। हालांकि ऐसा कहा जाता है कि इससे पहले निरहुआ एक और ऐक्ट्रेस के प्यार में पागल थे लेकिन तब वह सुपरस्टार नहीं थे।

निरहुआ और पूनम हमेशा साथ नजर आते थे

कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो भोजपुरी फिल्मों में आने से पहले दिनेश लाल यादव  अपनी म्यूजिक ऐल्बम और शोज के लिए काफी मशहूर थे। तब निरहुआ की हर म्यूजिक ऐल्बम में पूनम सागर हमेशा नजर आती थीं। साथ ही, निरहुआ के हर शो में पूनम सागर उनके साथ रहती थीं। तब कहा जाता था कि निरहुआ और पूनम सागर एक-दूसरे के प्यार में पागल हैं। हालांकि इसके बाद निरहुआ का भोजपुरी करियर एकदम उफान पर आ गया और वह धीरे-धीरे पूनम सागर से दूर होते गए।

ये भी पढ़े: Throwback Pic : जब Amitabh Bachchan की ‘डॉन’ के लिए मचा था जमकर कोहराम, दीवानगी में फैंस ने की सारी हदें पार

भोजपुरी फिल्मों में आने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ धीरे-धीरे ऐक्ट्रेस पाखी हेगड़े के नजदीक आने लगे। कहा जाता है कि इस दौरान निरहुआ खुद पाखी के प्यार में पागल हो चुके थे। निरहुआ और पाखी की पहली मुलाकात सुपरहिट फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' के सेट पर हुई थी। निरहुआ के अलावा पूनम ने भी भोजपुरी फिल्मों में कदम रखा। उन्होंने भोजपुरी फिल्म 'यूपी बिहार एक्सप्रेस' से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने विधाता, सात सहेलियां और मुन्ना बजरंगी जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन वह अपने करियर में उन ऊंचाइयों को नहीं छू सकीं जिसकी उन्हें उम्मीद थी।

आम्रपाली दुबे संग फिट रही निरहुआ की जोड़ी

इसके बाद निरहुआ की जोड़ी आम्रपाली दुबे के साथ सेट हो गई। दोनों की फिल्मों से काफी बढ़िया रिस्पांस मिलने लगा। इसके बाद निरहुआ के साथ हर फिल्म में केवल आम्रपाली ही नजर आने लगीं। कहा जाता है कि दोनों के बीच अफेयर है लेकिन कभी भी दोनों इसे ऑफिशल नहीं किया है। निरहुआ और आम्रपाली ने साथ में एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में साथ काम किया है।