Categories: मनोरंजन

Happy Father’s Day: अपने सौतेले पिता पर जान छिड़कते हैं ये बॉलीवुड सितारे, दोस्त की तरह हर बात करते हैं शेयर

Father's Day: जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। ये दिन पिता को समर्पित किया जाता है। आज दुनिया भर में लोग अपने-अपने अंदाज में फादर्स डे सेलिब्रेट कर रहे है। इस कड़ी में बॉलीवुड सितारे भी अपने पिता के लिए अपने प्यार का इजहार कर रहे है। प्यार को शब्दों के जरिए बयां करने के लिए सितारें सोशल मीडिया की मदद कर रहे है। लेकिन आज हम ऐसे बॉलीवुड सितारों की बात करेंगे, जो अपने सौतेले पिता पर जान छिड़कते है। उनसे बुशमार प्यार करते है। चलिए आपको बताते है ऐसे सेलेब्स के बारे में-

शाहिद कपूर- राजेश खट्टर:  बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक्टर पंकज कपूर और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे हैं। साल 1984में पंकज से तलाक लेने के बाद नीलिमा ने 1990में राजेश खट्टर से शादी की थी। उस समय शाहिद महज 9साल के थे। सौतेल पिता होने के बावजूद राजेश ने शाहिद के साथ अच्छा रिश्ता बना लिया। शाहिद और राजेश को कई इवेंट पर साथ देखा जा चुका है। शाहिद भी कई मौकों पर अपने पिता की तारीफ करते नजर आए हैं। राजेश के साथ शाहिद अपने सौतेले भाई ईशान खट्टर पर भी जान छिड़कते है। ईशान ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में एंट्री की थी।

सिकंदर खेर- अनुपम खेर: बॉलीवुड एक्ट्रेस किरण खेर ने अनुपम खेर से पहले गौतम बैरी से शादी की थी। इस शादी से उनका एक बेटे सिकंदर थे। साल 1985में गौतम से तलाक लेने के बाद किरण ने इसी साल एक्टर अनुपम खेर से शादी की थी, उस समय सिकंदर महज 4साल के थे। अनुपम ने ना केवल किरण और उनके बच्चे को अपनाया बल्कि उन्हें अपना नाम भी दिया। अनुपम और सिकंदर काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं। किरण और अनुपम के अपने कोई बच्चे नहीं हैं।

इमरान खान- राजेंद्रनाथ जुत्शी: बॉलीवुड एक्टर राजेंद्रनाथ जुत्शी, आमिर खान की चचेरी बहन नुजहत के दूसरे पति है। राजेंद्रनाथ से पहले हुई शादी से नुजहत को एक बेटा है जिसका नाम इमरान खान है। सौतेले पिता होने के बावजूद राजेंद्रनाथ, इमरान से बेहद प्यार करते हैं। दोनों का बॉन्ड काफी मजबूत है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो राजेंद्रनाथ ने अपनी पूरी संपत्ति भी इमरान के नाम कर दी है।

दीया मिर्जा- अहमद मिर्जा: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की मां दीपा ने जर्मनी के फ्रेंच हैंडरिक से शादी की थी, हालांकि उनकी ये शादी ज्यादा सालों तक नहीं टिकी। महज चार साल की उम्र में है दीया के माता-पिता का तलाक हो गया था जिसके बाद दीपा ने अहमद मिर्जा से शादी की थी। दीया अपने पिता से बेहद करीब हैं। एक्ट्रेस ने अपने बायोलॉजिकल पिता फ्रेंक हैंडरिक का सरनेम हटाकर अपने सौतेले पिता का सरनेम मिर्जा अपना लिया। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान सौतेले पिता की तारीफ करते हुए कहा, मेरे सौतेले पिता एक बेहतरीन इंसान हैं। उन्हें अपनाने में मुझे थोड़ा समय जरूर लगा लेकिन उन्होंने काफी अच्छी तरह अपना दोस्त बना लिया। मुझे उन्हें सौतेला कहना बेहद बुरा लगता है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago