Categories: मनोरंजन

Bhojpuri Actors in Politics: रवि किशन से लेकर निरहुआ तक, एक्टर से नेता बने ये भोजपुरी टॉप सितारे

राजनीति में फिल्मी स्टार की बात की जाए तो इसका इतिहास काफी जबरदस्त है। एम जी आर से लेकर एन टी आर जिन्होंने फिल्मी दुनिया में अपने नाम का खूब लोहा मनवाया है। खास बात इंडस्ट्री में कई एक से बढ़कर एक फिल्म देने और खूब नाम कमाने के बाद फिर इन्होंने राजनीति का रूख किया और कामयाब भी हुए। जी हां, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी सिनेमा के स्टार भी राजनीति में खूब धमाल मचा चुके हैं। तो इसी कड़ी में आज हम आपको बताने वाले हैं भोजपुरी सिनेमा के उन अभिनेताओं से रुबरु कराएंगे जिन्होंने फिल्मों में अपनी यात्रा के बाद राजनीति की ओर रुख किया है।

भोजपुरी एक्टर्स का आज पूरे देश में जलवा है। रवि किशन से लेकर मनोज तिवारी, खेसारी लाल, दिनेश लाला यादव उर्फ निरहुआ जैसे कलाकारों के नाम घर-घर में मशहूर हैं। इनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड कलाकारों जैसे भोजपुरी अभिनेता भी राजनीति की चकाचौंध भरी दुनिया से दूरी नहीं बना सके हैं। ऐसे कई भोजपुरी स्टार्स हैं, जो फिल्म इंडस्ट्री में अच्छा खासा मुकाम कमाने के बाद राजनीति में कूद पड़े।

1. मनोज तिवारी

भोजपुरी सिनेमा से राजनीति का रुख कर लेने की लिस्ट में सबसे ऊपर नाम एक्टर और सिंगर मनोज तिवारी का आता है। भोजपुरी गायकों में शुमार मनोज तिवारी ने पहली बार 2003में फिल्म ससुरा बड़ा पैसे वाला में काम किया तो यह फिल्म हिट हुई और मनोज तिवारी गायकी के बाद एक अच्छे अभिनेता भी साबित हुए। इसके बाद मनोज ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन 2009आते आते उन्होंने राजनीति का रुख कर लिया। वह गोरखपुर से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे पर भाजपा के योगी आदित्यनाथ से चुनाव हार गए। फिर उन्होंने सपा का साथ छोड़कर भाजपा के साथ चलने का फैसला लिया और 2019के लोकसभा चुनाव में उत्तर पूर्वी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लडकर सांसद बने।

2. रवि किशन

भोजपुरी सितारों की लिस्ट में सबसे बड़ा नाम रवि किशन का है, उनका पूरा नाम रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला है।  रवि किशन फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं, मगर आज वो भाजपा के नेता भी हैं। रविकिशन भाजपा के सांसद हैं,  वह उसी लोकसभा सीट गोरखपुर से सांसद है जहां से पूर्व में योगी आदित्यनाथ  लगातार पांच बार सांसद होते रहे हैं। वह 2014के आसपास कांग्रेस में शामिल हुए। इसके पहले समाजवादी पार्टी की सरकार में यूपी में फिल्म प्रमोशन के लिए कई बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से भी मिलते रहे। लेकिन बाद में यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले वह भाजपा में शामिल हो गए और फिर 2019के लोकसभा चुनाव में वह गोरखपुर सीट से भाजपा के प्रत्याशी बने।

3. दिनेश लाल यादव

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री एक फेमस चेहरा है।  निरहुआ की फिल्म 'निरहुआ रिक्षावाला' बेहद सफल रही। इसके बाद फिर तो उनके पास फिल्मों की लाइन लग गई। भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब निरहुआ ने राजनीति के गलियारों में कदम रखा और समाजवादी पार्टी ज्वॉइन की और चुनाव लड़ा। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अखिलेश यादव के खिलाफ उन्हे मैदान में उतार दिया पर वो चुनाव हार गए। पर इस बार उपचुनाव में लगातार मेहनत करते हुए लोकसभा के लिए अपना रास्ता तय कर लिया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago