Categories: मनोरंजन

HBD Anushka Sharma: मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली अनुष्का आज बन गई हैं फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस- देखें उनका फिल्मी सफर

फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक अनुष्का शर्मा अपनी एक्टिंग के बदौलत आज पूरे देश पर राज कर रही हैं। एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अनुष्का आज बॉलीवुड में खुद को एक दिग्गज अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर लिया है। वो सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि, एक फिल्म निर्माता भी हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धुरंधर बल्लेबाज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 में उत्तर प्रदेश के एक ब्रह्मण परिवार में हुआ था।

अनुष्का का जन्म भले ही उत्तर प्रदेश में हुआ हो लेकिन वो रही बैंगलोर में और अपनी शुरुआती पढ़ाई उन्होंने यहीं से आर्मी स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने कैरमल कॉलेज से आर्ट में स्नातक की डिग्री हासिल की। इसके बाद ही अनुष्का ने मॉडलिंग की तरफ अपना रुख किया जिसके लिए वो मुंबई चली आईं। अनुष्का शर्मा को पहली बार किसी बड़ी फिल्म में वो भी फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह यानी शाहरूख खान के साथ। शाहरुख खान के साथ अनुष्का की पहली फिल्म रब ने बना दी जोड़ी साल 2008 में आई और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसके बाद अनुष्का का करियर शुरू हो गया और उनके पास फिल्मों में लाइन लग गई। इस फिल्म में उन्हें उनकी एक्टिंग के लिए काफी तारीफें मिलीं।

इसके बाद आई उनकी फिल्में बदमाश कंपनी और बैंड बाजा बारात में की गई एक्टिंग के लिए भी उन्हें काफी सराहा गया था। हालांकि, अनुष्का अब तक कई सारी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी कुछ प्रमुख फिल्मों में, पीके, जब तक है जान, एनएच 10, दिल धड़कने दो, सूई धागा, संजू और ऐ दिल है मुश्किल हैं।

इसके बाद अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली से शादी कर ली। हालांकि, दोनों साल 2013 में एक शैंपू के एड में मिलने के बाद से ही रिलेशनशिप में आ गए थे। इसके बाद 2017 में अनुष्का-विराट ने इटली में शारी की जिसके बाद उन्होंने भारत में पार्टी दी तो यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई और बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इसके बाद विराट-अनुष्का को 11 जनवरी 2021 को एक बेटी हुई जिसका नाम दोनों ने वामिका रखा। बता दें कि, अनुष्का शर्मा को साल 2008 में फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। साथ ही उन्होंने कई सारे अवार्ड अपने नाम किए हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago