Categories: मनोरंजन

KRK ने अब मीका सिंह को दे डाली धमकी, कहा- तू गाना रिलीज कर, फिर देख, जानें पूरा मामला

<p>
केआरके हमेशा विवादों में रहने वाला नाम है। हर समय वो किसी ना किसी से उलझा रहता है। अब मीका सिंह (Mika Singh) से भिड़ गए हैं। दरअसल, सलमान खान (Salman Khan) के साथ केआरके के झगड़े के बाद से ही मीका सिंह ने कमाल आर खान को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। इसके बाद मीका सिंह ने कहा था कि वह केआरके पर एक गाना रिलीज करने जा रहे हैं। तभी से दोनों के बीच विवाद चल रहा है।</p>
<p>
मीका सिंह ने बुधवार को अपने गाने का टीजर रिलीज किया है। इस गाने का #KRKKutta टाइटल है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हांजी, दोस्तों कैसा लगा।' इसके बाद केआरके ने सिंगर को जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'इतना भौंकता क्यों है, अगर औकात है सॉन्ग रिलीज करने की? डर मत, बिंदास रिलीज कर! मैं चाहता हूं कि तु एक बार सॉन्ग रिलीज कर दे! फिर देख!'</p>
<p>
बीते दिनों मीका सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करके बिल्कुल ठीक किया है। मीका सिंह ने आगे कहा, 'मेरी तरफ से कोई केस-वेस नहीं होगा, सीधा झापड़ होगा। केआरके इतना बड़ा चूहा है, वो अपने बिल से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि उसे पता है जैसे ही वो बाहर निकलेगा उसे झापड़ पड़ने वाले हैं।'</p>
<p>
इसके जवाब में केआरके ने बिना नाम लिए मीका सिंह को 'चिरकुट सिंगर' बोला था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'अब इस मामले में पब्लिसिटी पाने के लिए एक चिरकुट सिंगर कूद पड़ा है लेकिन मैं उसे मौका नहीं दूंगा। कूद बेटा जितना कूदना है। तुझे तो भाव बिल्कुल नहीं दूंगा क्योंकि तेरी औकात ही नहीं है।'</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago