Hindi News

indianarrative

#MalaikaArora अर्जुन कपूर के साथ सात फेरों में बंधने वाली छैंया-छैंया गर्ल मलाइका अरोड़ा

मलाइका और अर्जुन कपूर कर रहे हैं शादी!

बॉलीवुड में एक खबर से खुशी की लहर है तो वहीं उसी खबर से ‘खान’खानदान रंज में डूबा हुआ है। हालांकि, ‘खान’खानदान के किसी सदस्य ने ऊपरी तौर पर किसी तरह की आपत्ति जाहिर नहीं की है, लेकिन इस खबर से ‘खान’खानदान को झटका बहुत बड़ा लगा है। खबर यह है कि सुपर स्टार समलान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा, कपूर खानदान के अर्जुन कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।

फैंस की पसंदीदा और चहेती अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती है। मलाइका और अर्जुन को एक-दूसरे को डेट करते हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब ये जोड़ा अपने रिश्ते को नाम देने के लिए तैयार है। खबरों के मुताबिक अर्जुन और मलाइका साल 2022के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

मलाइका और अर्जुन इस साल सर्दियों में नवंबर या दिसंबर तक शादी की योजना बना रहे हैं, क्योंकि दोनों की इस शादी में सिर्फ उनके परिवार के लोग और करीबी ही उपस्थित होंगे। रणबीर-आलिया और कटरीना-विक्की कौशल की तरह इनकी शादी भी सीक्रेट तरीके से ही मुंबई में ही होगी।

अर्जुन और मलाइका एक भव्य तरीके से शादी नहीं करना चाहते हैं। दोनों सादगी में विश्वास करते हैं और इसलिए वह अपनी शादी को रजिस्टर कराने के बाद एक ग्रैंड पार्टी का आयोजन करेंगे। पार्टी की मेजबानी फिल्म इंडस्ट्री और इस कपल के बहुत करीबी सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस दौरान परिवार के सदस्य सदस्यों में पूरा कपूर परिवार और मलाइका के माता-पिता शामिल होंगे। करीना कपूर खान भी इस जोड़े के बेहद करीब हैं इसलिए गेस्ट लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो सकता है।