Categories: मनोरंजन

ऋतिक रोशन के दुश्मन रहे इस एक्टर के खिलाफ मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या हैं ये पूरा?

'कोई मिल गया' फिल्म में ऋतिक रोशन के दुश्मन के किरदार में नजर आए रजत बेदी के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि रजत बेदी ने बीती शाम को अंधेरी इलाके में एक शख्स को टक्कर मार दी। इस घटना के खिलाफ डीएन नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात रजत बेदी ड्राइव कर रहे थे और इसी दौरान अंधेरी में कथित तौर पर एक शख्स को अपनी कार से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि डीएन नगर में रहने वाला 39वर्षीय वह शख्स अपने काम से घर लौट रहा था, जब ये हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- PUBG खेलते-खेलते एक और शख्स की हुई मौत, फिर से उठी गेम को बैन करने की मांग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो शख्स नशे में धुत्त होकर सड़क पर चल रहा था जब आचानक रजत की कार से सामना हो गया। हालांकि, रजत ने इस ऐक्सिडेंट के बाद वहां से भागे नहीं बल्कि उन्होंने पीड़ित की मदद की। इस ऐक्सिडेंट में उस व्यक्ति के सिर के पीछे चोट लगी है। एक वेबसाइट से बात करते हुए पीड़ित की वाइफ ने बताया है कि ये घटना शाम साढ़े 6बजे हुई, जब उनके हसबैंड काम से लौटकर वापस घर आ रहे थे और वो नशे में थे।

Mumbai: Case registered against actor Rajat Bedi in DN Nagar PS for allegedly hitting a person with his car in Andheri area

The actor brought the injured to Cooper hospital, where he (actor) told he had hit the victim with his car. Victim admitted to hospital: DN Nagar police

— ANI (@ANI) September 7, 2021

यह भी पढ़ें- Radhika Apte Birthday: बड़ी ही दिलेर हैं राधिका आप्टे! एक्टर ने जब सरेआम की छेड़छाड़ तो ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब, सभी रह गए सन्न

उन्होंने बताया कि एक्टर रजत बेदी की कार से उनकी टक्कर हो गई, जब वो सड़क क्रॉस कर रहे थे, वो नीचे गिर गए और सिर के पीछे चोट आई है। रजत इस घटना में घायल उस शख्स को फौरन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। रजत ने हॉस्पिटल वालों को इस बात की जानकारी खुद दी कि उन्होंने राह चलते इस शख्स को अपनी कार से टक्कर मार दी है। फिलहाल, इस घटना में घायल वह शख्स हॉस्पिटलाइज हैं। खबर यह भी है कि हॉस्पिटल में भर्ती इस शख्स की हालत क्रिटिकल है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago