मनोरंजन

24 सितंबर को लेंगे Parineeti Chopra और राघव चड्ढा सात फेरे, वेडिंग वेन्यू से रिसेप्शन की क्या है प्लानिंग।

बॉलीवुड अभिनेत्री Parineeti Chopra और राघव चड्ढा आने वाले 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। परिणीति चौपड़ा जहां बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं,वहीं राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। दोनों की शादी से जुड़ी सभी डिटेल सामने आ गई है। दोनों इसी महीने ही शादी करने जा रहे हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है है कि दोनों ने अपनी शादी का कार्ड बांट भी दिया है। Parineeti Chopra और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी। दोनों 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे। शादी की रस्में 23 सितंबर से ही शुरू हो जाएगी।

परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) ने शादी से पहले अपने सारे वर्क कमिटमेंट पूरे कर लिए हैं। फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इंडोर्समेंट के कमिटमेंट भी पूरे हो गए हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही वह उदयपुर के लिए रवाना होंगी। फिलहाल वो अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बीता रही हैं।

बहुत पुराने दोस्त हैं परिणीति और राघव

बता दें कि परिणीति चौपड़ा और राघव चड्ढा कॉलेज टाइम से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों ने इंग्लैंड में पढ़ाई की है। परिणीति ने मैनेचेस्टर बिजनेस स्कूल से पढ़ाई की है। जबकि राघव चड्ढा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं। परिणीति और राघव को इंग्लैंड में भारत UK आउटस्टैंडिंग अचीवर्स अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। तब परिणीति पंजाब में फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग कर रही थीं। राघव चड्ढा तब परिणीति से मिलने फिल्म के सेट पर जाया करते थे।

परिणीति और राघव की शादी का कार्ड

परिणीति और राघव की शादी की डिटेल
कुछ दिन पहले परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हुआ था। कार्ड के मुताबिक,
23 सिंतबर को सुबह 10 बजे परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी होगी।
24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस में राघव चड्ढा की सेहराबंदी होगी।
दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी।
लीला पैलेस में 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम होगा।
शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर साढ़े 6 बजे परिणीति चोपड़ा की विदाई होगी।
24 की रात को ही साढ़े 8 बजे कोर्टयार्ड में एक रिसेप्शन भी रखा गया है।
इसके बाद 30 सितंबर को चंडीगढ़ के होटल ताज में रिसेप्शन रखा गया है।

इसी साल 13 मई को हुई थी सगाई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 13 मई को सगाई की थी। सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ था। फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। फंक्शन में प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा जैसे शोबिज की दुनिया के कुछ बड़े नाम भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें-शाहरुख की ‘Jawan’ में जब इस एक्ट्रेस को आया रोल का ऑफर तो समझ बैठी प्रैंक कॉल, फिर क्या हुआ जानिए।

 

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago