Hindi News

indianarrative

परिणीति चोपड़ा रचाने जा रही स्वयंवर, ये 4 हैंडसम एक्टर लेंगे शो में हिस्सा, जानें कब टेलिकास्ट होगें Episodes?

Courtesy Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द स्वयंवर करने जा रही है। इस खबर ने फैंस को हैरान कर दिया है। परिणीति चोपड़ा अपने अदाओं और स्टाइल के कारण लोगों के दिलों पर राज करती है। इन दिनों वो कलर्स के शो 'हुनरबाज- देश की शान' में बतौर जज नजर आ रही हैं। शो में वो खूब मस्ती करती हैं। शो के होस्ट कपल भारती और हर्ष परिणीति की खूब खिंचाई करते हैं। इसी के साथ, हर्ष और भारती कई दिनों से परिणीति को अपना स्वयंवर करने के लिए बोल रहे थे और फाइनली वो दिन आ ही गया, जब परिणीति ने अपने स्वयंवर के लिए हामी भर दी है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

टेलीविजन इंडस्ट्री के कुछ लोकप्रिय चेहरे परिणीति के स्वयंवर का हिस्सा बनने जा रहे हैं जैसे 'कुमकुम भाग्य' ऐक्टर अरिजीत तनेजा, 'बेगूसराय' के विशाल आदित्य सिंह, 'बिग बॉस 13' फेम सिद्धार्थ डे और पूर्व 'खतरों के खिलाड़ी 10' प्रतियोगी शिविन नारंग। ये सभी ऐक्टर्स फूल लाने से लेकर डांस करने तक एक्ट्रेस को इंप्रेस करने के लिए सब कुछ करेंगे। शो के जज करण जौहर, मिथुन चक्रवर्ती और होस्ट भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया सही फैसला लेने में परिणीति की मदद करते नजर आएंगे। वेटरन सिंगर कुमार शानू स्पेशल गेस्ट के रूप में पैनल में शामिल होंगे।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

करण जौहर अपनी प्रतिभा दिखाने और खुद को साबित करने के लिए उम्मीदवारों को एक-एक करके मंच पर बुलाएंगे। बता दें कि 'हुनरबाज-देश की शान' हर वीकेंड कलर्स पर प्रसारित होता है। परिणीति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, कलर्स टीवी ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें हर्ष, परिणीति से प्रियंका चोपड़ा के बच्चे के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वह 'डांस दीवाने जूनियर्स' के एक नए सीजन आने की घोषणा करते हैं। हर्ष कहते हैं कि परिणीति मैंने तुम्हारे बारे में कुछ नोटिस किया है। जब परिणीति ने पूछा कि क्या तो हर्ष ने कहा कि यही की पहले आप एक क्लासी एक्ट्रेस थी और अब मौसी एक्ट्रेस हो चुकी हैं।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

इसके बाद हर्ष परिणीति से कहते हैं कि आप बस एक काम करिए कि पहली फ्लाइट से अपनी भतीजी को मुंबई बुला लो, जिस पर परिणीति कहती हैं कि क्या, अभी वो बहुत छोटी है। इतने ही हर्ष कहते हैं, हां तो छोटी उम्र में ही स्टार बना देते हैं न क्योंकि मुंबई में 'डांस दीवाने जूनियर्स' के ऑडिशन जो हो रहे हैं। इस पर भारती भी हर्ष को कहती दिखाई देती हैं कि कैसी नालायक जैसी बातें कर रहा है, परी ऐसा कुछ नहीं है। ऑडिशन 4 से 14 साल तक के बच्चे के लिए हो रहे हैं। दरअसल, ये बातचीत कलर्स के शो को प्रमोट करने के लिए थी।