मनोरंजन

दुल्हन की तरह सज गया Parineeti का घर, सगाई की तैयारियां ज़ोर शोर से शुरू

परिणीति (Parineeti) और राघव की शादी के लिए उनके फैंस खासा एक्साइटेड हैं। जब से उन दोनों को साथ देखा गया है तब से फैंस बस उनकी शादी का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन अब लग रहा है फैंस का इंतज़ार जल्द ही खत्म होने वाला है। जी हाँ , परिणीति (Parineeti) जल्द ही आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा की दुल्हन बनने वाली है। खबरे हैं कि दोनों 13 मई को रॉयल अंदाज में सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की सगाई के लिए सारी तैयारियां हो चुकी हैं। परी की सगाई में उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल ना हों, ऐसा कैसे हो सकता है।

इस अवसर पर लगभग 150 मेहमान शामिल होंगे। इस बीच, सगाई से पहले एक्ट्रेस (Parineeti) के मुंबई स्थित घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। परिणीति के पूरे घर को दुल्हन की तरह खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है ।

इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti) का मुंबई वाला घर खूबसूरत लाइटों से पूरी तरह सजा हुआ है। वहीं इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह कयास लगाया जा रहा है कि राघव और परिणीति की सगाई की तैयारियां जोरों- शोरों से चल रही हैं। राघव चड्ढा के करीबी सूत्र के मुताबिक, कपल 13 मई, 2023 को सगाई करने जा रहे हैं। वहीं ये सगाई नई दिल्ली में होगी।

यह भी पढ़ें: ऐसा होगा Parineeti के इंगेजमेंट का ऑउटफिट, 13 मई को होने वाली है सगाई

जिसमें लगभग 150 लोग शामिल होंगे जो करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य होंगे। हालांकि समारोह में राजनीतिक और फिल्म इंडस्ट्री के कई सदस्यों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही परिणीति की कजिन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के भी इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं राघव चड्ढा के करीबी सूत्र की मानें तो कपल इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago