Categories: मनोरंजन

Tributes to Soumitra Chaterjee: गांगुली ने कहा आपने बहुत कुछ किया अब आराम करिए

Tributes pour in for late Soumitra Chaterjee: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly remembers Soumitra Chaterjee) ने अभिनेता सौमित्र चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। गांगुली ने कहा कि दिग्गज अभिनेता ने अपने जीवन काल में बहुत कुछ किया है। अब वह शांति से आराम कर सकते हैं। बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता ने रविवार की दोपहर कोलकाता के बेले व्यू अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष के थे (Soumitra Chaterjee dies at 85 in Kolkata)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर सौमित्र चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया (PM Modi pays tribute to Soumitra Chaterjee)।

U have done so much ..u can rest in peace … pic.twitter.com/MoASWLUsqQ

— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 15, 2020

उनके निधन के कुछ ही देर बाद गांगुली ने ट्वीट कर कहा, "आपने बहुत कुछ किया है..अब आप शांति से आराम कर सकते हैं।" चटर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विभिन्न राजनीतिक नेताओं और शख्सियतों ने दुख जताया है।

इससे पहले, क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट और मेडिकल बोर्ड के प्रमुख अरिंदम कर ने कहा था कि चटर्जी की स्थिति 'बेहद गंभीर' है और उपचार का उन पर कोई असर नहीं हो रहा है। शुक्रवार से ही अभिनेता की स्थिति ठीक नहीं थी। 5 अक्टूबर को कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

श्री सौमित्र चटर्जी का निधन विश्व सिनेमा के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और पूरे देश के सांस्कृतिक जीवन के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन से अत्यंत दुख हुआ है। परिजनों और प्रशंसकों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

— Narendra Modi (@narendramodi) November 15, 2020

चटर्जी को सत्यजित रे का साथ निभाने के लिए जाना जाता है। रे के साथ उन्होंने 14 फिल्मों में काम किया था। 3 राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के अलावा उन्हें पद्मभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार आदि से सम्मानित किया जा चुका था।.

पंकज श्रीवास्तव

Guest author

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago