Categories: मनोरंजन

Poonam Pandey लेने वाली हैं तलाक! पति Sam Bombay पर लगाया मारपीट का आरोप, गिरफ्तार

एक बार फिर एक्ट्रेस पूनम पांडे अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। बताया जा रहा हैं कि पूनम पांडे ने अपने पति सैम पर मारपीट का आरोप लगाया है। जिसके चलते मुंबई पुलिस ने सैम पर भारतीय दंड सहिंता के तहत मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। सैम को तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पूनम अस्पताल में एडमिट हैं। बताया जा रहा हैं कि मारपीट में पूनम बुरी तरह घायल हो गई। उनके सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।

Maharashtra | Actress Poonam Pandey's husband Sam Bombay was arrested yesterday in Mumbai after the actress complained that he assaulted her. Poonam Pandey was admitted to a hospital: Mumbai Police

— ANI (@ANI) November 8, 2021

यह भी पढ़ें- चीन में War की तैयारी या फिर Corona? जानें क्या सोच रहा 'ड्रैगन' का खुराफाती दिमाग

आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब पूनम पांडे ने अपने पति के खिलाफ मारपीट की शिकायत करवाई हो, पिछले साल भी पूनम ने शादी के कुछ दिनों बाद ही सैम को गोवा में मारपीट के आरोप में गिरफ्तार करवाया था। पूनम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि उनके पति ने उनके साथ छेड़छाड़ की और मारपीट करने के बाद गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही पूनम ने सैम के साथ सुलह कर ली और कहा- 'कौन सी शादी में उतार-चढ़ाव नहीं होते हैं।'

Sam Bombay, husband of actress #PoonamPandey , arrested by @MumbaiPolice for allegedly assaulting his wife, who has received injuries to her head, eyes, and face #SamBombay #mumbaipolicehttps://t.co/D0ROH6pLbk

— Outlook Magazine (@Outlookindia) November 9, 2021

यह भी पढ़ें- OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन है या बम, जेब में रखा अचानक हुआ ब्लास्ट, बुरी तरह झुलसी यूजर की जांघ

पूनम पांडे और सैम बॉम्बे पहले लिव इन रिलेशनशिप में थे। दोनों ने गुपचुप शादी रचाई थी। दोनों बीते साल 10 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद दोनों गोवा गए थे लेकिन यहां पर भी पूनम और सैम के बीच खूब झगड़ा देखने को मिला था। आपको बका दें कि सैम बॉम्बे का पूरा नाम सैम अहमद बॉम्बे है। पूनम से पहले सैम की शादी एले अहमद से हुई थी, जो कि एक मॉडल हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। सैम बॉम्बे फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। इसके साथ ही वह कई एड फिल्म के निर्माता रह चुके हैं। उन्होंने दीपिका पादुकोण, जैकलीन फर्नांडिस, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, तमन्ना भाटिया जैसे कई बड़े फिल्मस्टार्स के साथ प्रोजेक्ट किए हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago