Hindi News

indianarrative

Shakira ने 12 साल बाद Gerard PK से तोड़ा नाता, दूसरी महिला के साथ सरेआम पकड़ा गया फुटबॉलर

पॉप सिंगर शकीरा को मिला धोखा

Gerard Pique and Shakira Separation: पॉप सिंगर शकीरा (Pop Star shakira) के बारे में बताने की जरूरत नहीं है। पूरी दुनिया में उनके चाहरे वाले मिल जाएंगे। शकीरा इन दिनों सुर्खियों में जमकर छाई हुई हैं। वो अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि, पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों की फ्रंट पेज पर हैं। दरअसल, शकीरा ने स्पेन के मशहूब फुटबॉलर और अपने पार्टनर जेरार्ड पीके (gerard pique) से अलग होने का फैसला लिया है। दोनों 12 साल बाद अलग हो रहे हैं और इसके पीछे का कारण अफेयर बताया जा रहा है।

शकीरा और जेरार्ड पीके साल 2010 से रिलेशनशिप में हैं और इनके दो बच्चे भी हैं। खबरों की माने तो, जेरार्ड ने शकीरा को धोखा दिया है जिसके चलते वो उनसे अलग हो रही हैं। शकीरा ने पीके पर अन्य महिला के साथ रिलेशनशिप में रहने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। पिछले कुछ हफ्तों से जेरार्ड बर्सिलोना के केल मुन्टानेर में शकीरा से अलग रह रहे हैं। दोनों की मुलाकात 2010 में हुई थी। दक्षिण अफ्रीका में 2010 में विश्वकप के बाद दोनों रिलेशनशिप में आए थे। उस समय फुटबॉल एंथम 'वाका-वाका' में दोनों साथ में भी नजर आए थे।

स्पैनिश अखबार अल पीरियोडिको के मुताबिक पीके के पड़ोसियों ने उन्हें कई बार एक घर में आते-जाते देखा है। इसके अलावा वह बार्सिलोना के नाइट लाइफ में एक महिला मित्र के साथ भी काफी एंजॉय कर रहे हैं। उस महिला का जेरार्ड के घर में काफी आना जाना है। रिपोर्ट में यहां तक दावा किया गया है कि वो और जेरार्ड साथ में रह रही है। बदा दें कि, शकीरा और जेरार्ड ने शादी नहीं की है लेकिन, उनके दो बच्चे हैं। इसके अलावा जेरार्ड उम्र में शकीरा से 10 साल छोटे हैं। 35 वर्षीय जेरार्ड स्पेन के अलावा बार्सिलोना क्लब से भी खेलते हैं।