मनोरंजन

हरियाणवी सिंगर का 40 साल में निधन,सीएम खट्टर ने कहा-‘अपूरणीय क्षति’

हिसार (हरियाणा), 22 अगस्त (एएनआई): लोकप्रिय हरियाणवी गायक राजू पंजाबी का 40 साल की उम्र में हिसार के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पिछले कई दिनों से अस्पताल में उनका पीलिया का इलाज चल रहा था।

इलाज के दौरान उनकी तबीयत बेहतर हो गयी थी और आख़िरकार उन्हें छुट्टी दे दी गयी, लेकिन हालत ज़्यादा ख़राब होने पर उन्हें दोबारा भर्ती करना पड़ा था। गायक का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर, राजस्थान में किया जायेगा।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिवंगत गायक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह हरियाणा संगीत उद्योग के लिए एक “अपूरणीय क्षति” है।

उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “प्रसिद्ध हरियाणवी गायक और संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन की दुखद ख़बर मिली। उनका निधन हरियाणा संगीत उद्योग के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। शांति!”

प्रसिद्ध हरियाणवी गायक एवं संगीत निर्माता राजू पंजाबी जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ॐ शांति!
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 22, 2023

यह सिंगर हरियाणवी संगीत उद्योग में एक स्थापित नाम था और ‘देसी देसी’, ‘आचा लागे से’, तू चीज़ लाजवाब’, ‘भांग मेरे यारा ने’, ‘लास्ट पेग’ जैसे कई गानों के लिए उन्हें जाना जाता था। उन्होंने लोकप्रिय गायिका सपना चौधरी के साथ भी काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री सदमे में है।

कल देर रात उनके निधन के बाद कई गायक उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए हिसार पहुंचे। उनका आख़िरी गाना था ‘आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था’

गायक केडी देसी रॉक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अस्पताल के बिस्तर पर दिवंगत गायक की एक तस्वीर साझा की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”राजू वापस आजा”

Raju Punjabi भाई 😭😭। या के करी यार। बिना बताए अचानक? दो बेटी हैं यार। किम्मे जुगाड लगा कै वापिस आ सकता है तो आजा भाई। 😭😭😭😭।#RajuPunjabi #RIPRajuPunjabi#अलविदा_राजू_पंजाबी pic.twitter.com/SbspNBWU0P
— Ramesh Chahal (@rameshchahal) August 22, 2023

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

1 year ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

1 year ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

1 year ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

1 year ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

1 year ago