Categories: मनोरंजन

श्रद्धांजलि: नहीं रहे बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला, 40 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को हार्ट अटैक से निधन हो गया हैं। उनके निधन की पुष्टि मुंबई के कूपर अस्पताल ने की। इस वक्त कूपर अस्पताल में उनके शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा हैं। बताया जा रहा हैं कि सिद्धार्थ कल रात (1 सितंबर) दवाई लेकर सोए थे। लेकिन उसके बाद वो उठे नहीं, घरवालों ने उन्हें कूपर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया तो पता चला कि उनका निधन हो चुका हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री की जाना माना नाम हैं। उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 13' जीता था। इसके अलावा, उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 7' की भी ट्रॉफी अपने नाम की थी। उन्होंने अपने करियर में कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया। जिसमें 'बालिका वधू' भी शामिल हैं। बालिका वधू से सिद्धार्थ शुक्ला घर-घर जाने लगे थे। मुंबई में जन्में सिद्धार्थ शुक्ला को मॉडलिंग और एक्टिंग का शोक बचपन से ही रहा हैं। साल 2004 में उन्होंने अपनी मां के कहने पर एक मॉडलिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था।

BREAKING: Actor Siddharth Shukla dead after a heart attack, Mumbai’s Cooper Hospital confirms the news pic.twitter.com/7kLO1MQKyL

— Shiv Aroor (@ShivAroor) September 2, 2021

यह भी पढ़ें- सलमान खान पर भड़क उठे थे जब सैयद अली शाह गिलानी, लपेटे में लिया था पूरा बॉलीवुड

सिद्धार्थ इस कॉम्पिटिशन में बिना पोर्टफोलियो के पहुंचे, लेकिन जजों ने उनके लुक्स को देखते ही उन्हें सलेक्ट कर लिया। साल 2008 में उन्होंने तुर्की में होने वाले मॉडलिंग शो को भी जीता और देश का नाम रोशन किया। भारत आते ही उन्हें एक फेयरनेस क्रीम का ऐड ऑफर हुआ। ऐड के साथ-साथ उन्हें सीरियल भी ऑफर होने लगे। 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया। 'बालिका वधू', 'दिल से दिल तक' जैसे सीरियल के जरिए सिद्धार्थ ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

इसके बाद सिद्धार्थ कलर्स को फिल्में भी ऑफर होने लगी। उन्होंने 'ह्मप्टी शर्मा की दुल्हनियां' में काम किया। बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बिग बॉस में खूब सपोर्ट किया। बिग बॉस 13 में उनका नाम शहनाज गिल के साथ जुड़ा। दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती थी।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago