Categories: मनोरंजन

मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के ये 10 फोटोज को देख गर्व से फूले नहीं समाएंगे आप, 21 साल बाद देश के नाम किया विश्व सुंदरी का ‘ताज’

मिस यूनिवर्स 2021 का ताज भारत की हरनाज संधू ने अपने नाम कर लिया है। इजराइल में हुई इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी राउंड में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

टॉप 3 में साउथ अफ्रीका और पराग्वे की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए हरनाज संधू ने 'ब्रह्माण्ड सुंदरी' के ताज पर अपना नाम लिख डाला। खास बात ये है कि हरनाज से पहले केवल दो भारतीय महिलाएं मिस यूनिवर्स बनी हैं।

भारत ने इससे 21 साल पहले इस खिताब पर कब्जा किया था। 1994 में अभिनेत्री सुष्मिता सेन और 2000 में लारा दत्ता ने यह खिताब जीता था।

हरनाज से पूछा गया ये सवाल- आज के दबावों से निपटने के लिए युवा महिलाओं को आप क्या सलाह देंगी?

हरनाज ने जवाब दिया, 'आज का युवा जिस सबसे बड़े दबाव का सामना कर रहा है, वह है खुद पर विश्वास करने का। यह जानना कि आप यूनीक हैं, आपको सुंदर बनाता है। दूसरों के साथ अपनी तुलना करना बंद करें और दुनिया भर में हो रही ज्यादा महत्वपूर्ण चीजों के बारे में बात करें। बाहर निकलें, अपने लिए बोलें, क्योंकि आप अपनी लाइफ की लीडर हैं। आप खुद अपनी आवाज हैं। मुझे खुद पर विश्वास था और इसलिए मैं आज यहां खड़ी हूं।'

मिस यूनिवर्स 2021 का क्राउन जीतने के बाद एक वीडियो में हरनाज काफी खुश नजर आ रही हैं। हंसते हुए हरनाज 'चक दे फट्टे इंडिया… चक दे फट्टे' कहती दिखी।

सेमीफिनाले में जगह बनाने के बाद होस्ट स्टीव हार्व ने संधू से उनके पसंदीदा जानवर के बारे में पूछा था। उन्होंने बताया कि उन्हें बिल्लियां बहुत पसंद है।

सेमीफाइनलिस्ट बनने से पहले हरनाज ने कहा था, 'कभी भी अपने शौक से समझौता नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपका सपना करियर बन सकता है। इस ब्यूटी पीजेंट में फ्रांस, कोलंबिया, सिंगापुर, ग्रेट ब्रिटेन, अमेरिका, भारत, वियतनाम, पनामा, अरूबा, पराग्वे, फिलीपींस, वेनेजुएला और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं।'

अपने नाम कर चुकी हैं ये खिताब

2017: टाइम्स फ्रेश फेस मिस चंडीगढ़

2018: मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार

2019: फेमिना मिस इंडिया पंजाब

2021: मिस यूनिवर्स इंडिया

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago