Categories: मनोरंजन

Bollywood में भी गूंजता है महादेव का उद्घोष, भोलेनाथ के पांच गाने जो आपको कराते हैं आध्यात्मिक दुनिया की सैर

चाहे होली हो या दिवाली भारत में हर एक त्योहार ड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे इस बात में कोई शक नहीं इन त्योहारों को हमारे बॉलीवुड गाने और भी खास बना देते हैं। जी हां, बॉलीवुड फिल्मों में आपको त्योहार को ध्यान में रखकर कई बेहतरीन गाने मिल जाएंगे। ऐसा ही कुछ है सावन शिवरात्रि के साथ। भक्ति से भरे इस त्योहार को भगवान शिव से जुड़े कई ऐसे बॉलीवुड गाने हैं, जो इस मौके को और भी भक्तिमय बना देते हैं। आइये सुनते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही बेहतरीन और कभी ना भूले जाने वाले गीत जो हर शिवरात्रि लोगों की जुबान पर चढ़ जाते है।

बोलो हर हर: 2016में आई अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘शिवाय’ का ये गाना भगवान शिव के तांडव अवतार को दर्शाता है।  संगीतकार मिथुन के धुन से सजे इस गाने के बोल संदीप श्रीवास्तव ने लिखे हैं। ये गाना काफी पॉपुलर हुआ था| इस गाने में आपको अध्यात्मिक अनुभव होने के साथ ही इसके दमदार म्यूजिक की वजह से आपको पार्टी सॉन्ग की भी फीलिंग आएगी।

जय जय शिवशंकर: साल 2019 में बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर में भी भगवान शिव को एक गाना डेडिकेट किया गया है।  गाने के बोल हैं 'जय जय शिवशंकर, मूड है भयंकर'।  इस गाने को विशाल और शेखर ने कम्पोज किया है।  ये सॉन्ग शिवभक्तों के बीच तो पॉपुलर है ही वहीं इस सॉन्ग में ऋतिक और टाइगर श्रॉफ ने शानदार डांस भी किया है।

शिव तांडव: बॉलीवुड के ब्रेथ लेस सिंगर कहे जाने वाले शंकर महादेवन की आवाज में शिव तांडव सुन कर किसी का भी मन भक्तिमय हो जाए। शिवरात्रि पर हर तरह ये गीत जरूर सुनाई पड़ता है।

बमभोले:  अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी' के 'बमभोले' गाने का जिक्र किए बिना लिस्ट अधूरी होगी। वहीं भगवान शिव पर आधारित ये सॉन्ग काफी लोकप्रिय है। इस गाने को YouTube पर सौ मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।

नमो नमो: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म केदारनाथ ना केवल सुपरहिट साबित हुई थी बल्कि इस फिल्म के म्यूजिक की भी काफी तारीफ हुई थी। फैंस के बीच 'नमो नमो' सॉन्ग ने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इस गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। वहीं, गाने को आवाज़ अमित त्रिवेदी ने दी है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago