Categories: मनोरंजन

Neeraj Chopra इस एक्टर के हैं जबरा फैन, अपनी बायोपिक में करना चाहते हैं कास्ट

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को आज पूरा भारत बधाई दे रहा है। बधाईयों का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। गोल्ड मेडल जीतने के बाद से नीरज चोपड़ा के बारे में लोग ज्यादा जानकारी हासिल करना चाहते है। ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा की जीत ने भारत को जबरदस्त खुशी दी है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारे नीरज चोपड़ा को शुभकामनाएं और बधाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Indian Air Force Recruitment 2021: 10वीं और 12वीं पास वालों की सीधी भर्ती, 7th Pay Commission के तहत मिल रही सैलरी

हरियाणा के पानीपत के एक छोटे से गांव में रहने वाले नीरज चोपड़ा स्टार बन गए है। मीडिया लगातार नीरज चोपड़ा का इंटरव्यू कर रही है। सोशल मीडिया पर उनके पुराने इंटरव्यू भी वायरल हो रहे है। एक इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा से पूछा गया कि बॉलीवुड में सबसे अच्छा स्टार उन्हें कौन लगता है। साथ ही अगर कभी उनकी बायोपिक पर कोई फिल्म बने तो वो किसे देखना चाहेंगे। इन सवालों का जवाब उन्होंने बड़ी ही बेबाकी से दिया। दरअसल, कई स्पोर्ट्समैन पर बायोपिक बन चुकी है। इन फिल्मों के जरिए लोग खिलाड़ियों के बारे में जान पाते हैं।

साल 2018 के एक इंटरव्यू में नीरज से पूछा गया था कि जैवलिन पर अगर फिल्म बनती है तो वो किस एक्टर को अपने किरदार में देखना चाहेंगे। इस पर नीरज ने कहा कि, 'अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छी बात है। वैसे तो हरियाणा के रणदीप हुड्डा पसंद हैं। इसके अलावा उन्हें अक्षय कुमार भी काफी अच्छे लगते हैं'।

It’s a GOLD 🥇Heartiest Congratulations @Neeraj_chopra1 on creating history. You’re responsible for a billion tears of joy! Well done #NeerajChopra! #Tokyo2020 pic.twitter.com/EQToUJ6j6C

— Akshay Kumar (@akshaykumar) August 7, 2021

आपको बता दें कि गोल्ड जीतने पर उनके पसंदीदा स्टार्स ने उन्हें बधाईयां दी। अक्षय कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा था, 'ये गोल्ड है। नीरज चोपड़ा इस जीत के लिए आपको दिल से बधाई। आज आप करोड़ों लोगों के खुशी के आंसू के जिम्मेदार हैं'।

लाठ बजने शुरू हो गए हैं 😂😂.. नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, दीपक पुनिया, बजरंग पुनिया एंड कम्पनी 👏🏽👏🏽 pic.twitter.com/JTHuMvhEzk

— Randeep Hooda (@RandeepHooda) August 4, 2021

वहीं रणदीप हुड्डा ने ट्वीट कर लिखा, 'लाठ बजने शुरू हो गए हैं, नीरज चोपड़ा.. रवि दहिया, दीपक पुनिया, बजरंग पुनिया एंड कंपनी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था- पहलयाईं कह दी थी, कदे बहम मैं हो….'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago