Hindi News

indianarrative

Tokyo Olympics 2020: भारत की जीत का दिवाना Bollywood, तापसी-रजनीकांत समेत कई हस्तियों ने दी बधाई, बोले- ‘आपकी लड़कियों के पास हमारा दिल है!’

photo courtesy google

टोक्यो ओलिंपिक 2020 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार खेल दिखाया। महिला हॉकी टीम ने पहली बार अपना सबसे ऊंचा मुकाम हासिल किया। क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से मात देकर भारतीय महिला टीम पहली बार ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। टोक्यो ओलिंपिक ने भारतीय महिला टीम ने अपना पहला ओलिंपिक क्वार्टर फाइनल खेला और अब पहली बार सेमीफाइनल में भी दम दिखाएगी। ओलंपिक में मिल रही भारत की शानदार जीत का बॉलीवुड भी फैन हो गया।

 

इस मौके पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने महिला टीम को बधाई दी है। इस कड़ी में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने बधाई देते हुए ट्वीट किया और लिखा- 'हमारा चक दे मूमेंट इससे ज्यादा असली नहीं.. हमारा चक दे पल कभी ज्यादा वास्तविक नहीं लगा! हमारी लड़कियों ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया!!!! इसका लाभ उठाएं रानी रामपाल… आपकी लड़कियों के पास हमारा दिल है!'

 

 

रजनीकांत ने खेल की एक छोटी सी वीडियो शेयर की और लिखा- 'वह लक्ष्य जिसने इतिहास रच दिया! महिला टीम पहली बार सेमीफाइनल में!'

 

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत पर ट्वीट कर कहा- 'शानदार प्रदर्शन… महिला हॉकी टोक्यो ओलिंपिक में पर हर कदम के साथ इतिहास रच रही है। हम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को हराकर ओलिंपिक के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 130 करोड़ भारतीय महिला हॉकी टीम के पीछे खड़ा है।'

 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- 'इतनी खुशी शायद किसी जीत पर महसूस हुई होगी, बिल्कुल शानदार पल, हमारी लड़कियां पहली बार ओलिंपिक सेमीफाइनल में… गर्व से भर गया हूं… चक दे इंडिया।'