Hindi News

indianarrative

Diwali पर अक्षय कुमार की नई फिल्म 'राम सेतु' का पोस्टर जारी

Diwali पर अक्षय कुमार की नई फिल्म 'राम सेतु' का पोस्टर जारी

<p id="content">बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने शनिवार को अपने फैंस को दिवाली गिफ्ट दिया (Akshay Kumar new film)। अभिनेता ने इस अवसर पर उनकी अगली फिल्म 'राम सेतु' की घोषणा की (Akshay Kumar film Ram Setu fist look)। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा करेंगे, जिनकी नई कॉमेडी फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' लॉकडाउन के बाद बॉलीवुड की पहली रिलीज फिल्म होगी।

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की है, जिसमें प्रभु राम की तस्वीर लगी हुई है और उसके नीचे अक्षय कुमार की फोटो दिखाई दे रही है। फोटो में अक्षय राम सेतु पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो पर लिखा हुआ है : 'सच या कल्पना।'

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाया, जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखें। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।"</p>.