Hindi News

indianarrative

Heart Attack: दिल के मरीज नहीं बनना चाहते तो इन चीजों को खाना कर दो तुरंत बंद, वरना…

these foods that can blocked arteries

हमारे खानपान और रोजमर्रा की आदतों का हम सबकी सेहत पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। यदि हम हेल्दी फूड और केयर रूटीन को फॉलो अपना रहे हैं, तो इससे सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। लेकिन अगर खानपान सही न हो और लाइफस्टाइल पूरी तरह बिगड़ जाती है। जिससे कई स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां हमें अपनी चपेट में ले लेती है। कई बार हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन करने की भूल कर देते हैं, जो शरीर में मौजूद नसों को भी प्रभावित करती हैं। हमारे दिल और दिमाग समेत शरीर के सभी अंगों के बेहतर कामकाज के लिए नसों का ठीक रहना बहुत जरूरी है। कहते हैं कि अगर कुछ अनहेल्दी चीजों का सेवन लगातार किया जाए, तो ये नसों में गंदगी भर देती हैं।इसका परिणाम कभी-कभी ये भी देखा जाता है कि नस ब्लॉक हो जाती हैं और जान जाने के हालात बन जाते हैं।

नसों में जम जानें वाली इस गंदगी को प्लेक के नाम से बुलाया जाता है, जिसे खत्म करना इतना आसान नहीं होता। नसे अगर ब्लॉक हो जाए, तो इस दौरान शरीर में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है और कई अंगों में दर्द भी शुरू हो जाता है। तो इसी कड़ी में आज हम हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो नसों में प्लेक के जमा होने का कारण बन सकती हैं।

ये भी पढ़े: दिल की धड़कनें रुकने से 2हफ्ते पहले ही हो जाती है इंसान की मौत? Experts से जानें- मरने वाले को कैसा महसूस होने लगता है?

फास्ट फूड

आजकल चाऊमीन, चिली पोटैटो, फ्रेंच फ्राइज जैसे फास्ट फूड्स को खाना किसी ट्रेंड से कम नहीं है। ज्यादातर बच्चों को ये चीजें खाना इतनी पसंद होती हैं कि वे घर में बनने वाली चीजों को मुंह भी नहीं लगाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस तरह की खाने-पीने की चीजें शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ा देती हैं। ये कोलेस्ट्रॉल धमनियों को प्रभावित करता है और अगर इसका बुरा असर बढ़ जाए, तो ऐसे में हार्ट अटैक भी आ सकता है। फास्ट फूड को पूरी तरह के नजरअंदाज करना ही सेहतमंद रहने की निशानी मानी जाती है।

ब्रेड या अन्य चीजें

मैदा शुरू से ही लोगों की जिंदगी का हिस्सा बना हुआ है, लेकिन इसे रिफाइंड करके बनाई जाने वाली ब्रेड और पास्ता जैसी चीजें शरीर के लिए बहुत खतरनाक मानी जाती है। ज्यादातर लोग नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं, पर एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसी चीजों को ज्यादा मात्रा में खाने से नसों में प्लेक जमने लगता है। नसों में गंदगी के अलावा आप इनकी वजह से मोटापा या डायबिटीज का शिकार भी बन सकते हैं।

मीठी चीजें

बहुत कम लोग होते हैं, जो मीठे को देखकर उसे खाने से परहेज करते हैं। लेकिन मीठी चीजों को खाने के कई नुकसान भी हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक ये डायबिटीज जैसे गंभीर रोग का कारण बनता है। वहीं कैंडी, मीठे जूस व अन्य चीजें खाने से नसों में प्लेक जमा होता है और एक समय पर वह ब्लॉक हो सकती हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि इन खाद्य पदार्थों के बजाय नेचुरल शुगर वाली चीजों को खाना बेस्ट रहता है।

चीनी और नमक

एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिक चीनी, वसा और नमक वाले खाद्य पदार्थ आपके दिल के दौरे और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन बहुत या करना ही नहीं चाहिए। इनके बजाय फल और सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और कम वसा वाले डेयरी उत्पादों का सेवन करें।