Coronavirus के Omicron Variant से फिर आ सकती है तबाही, मुंबई एयरपोर्ट पर लगाए गए प्रतिबंध

<p>
कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया के साथ -साथ भारत में भी खतरा बढ़ गया है। दक्षिण अफ्रीका  में कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट ओमीक्रॉन (B.1.1.529) ने दस्तक दे दी। जिसे काफी घातक बताया जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रॉन वेरिएंट के 100 से अधिक मामलों का पता चला है। ये काफी तेजी से फैलता है। वैज्ञानिक ने ओमीक्रॉन वैरिएंट से तीसरी लहर की उत्पत्ति का अंदेशा जताया है। इसकी वजह यह भी है क्योंकि यह वैरिएंट डेल्टा से 7 गुना ज्यादा तेजी से फैल रहा है। इतना ही नहीं, लोगों से लोगों में इसके संक्रमण का प्रसार भी डेल्टा के मुकाबले ज्यादा है।</p>
<p>
ओमीक्रॉन (B.1.1.529) को लेकर दुनियाभर में तनाव पैदा हो गया है। एक के बाद एक लगातार कई देशों ने यात्रा प्रतिबंध लगा दिया है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाली उड़ानों पर ऑस्ट्रिया, कनाडा, जर्मनी, ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, इजरायल और नीदरलैंड सहित कई देशों ने बैन लगा दिया है। वहीं मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को घोषणा की कि दक्षिण अफ्रीका से लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति को शहर में आने पर क्वारंटाइन किया जाएगा और उनके नमूने टेस्ट के लिए लैब भेजे जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर नए प्रतिबंध जल्द ही लागू होने की संभावना है।</p>
<p>
फिलहाल दक्षिण अफ्रीका और मुंबई के बीच कोई सीधी उड़ान नहीं है। मुंबई के नागरिक निकाय के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त नगर आयुक्त प्रभारी सुरेश काकानी ने कहा, "बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) हवाईअड्डे के अधिकारियों के साथ योजना बन रही है, ताकि मुंबई आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच की जा सके। इमिग्रेशन काउंटर पर उनके पासपोर्ट के आधार पर टिकटों की जांच की जा सके, इसे तुरंत प्रभावी बनाया जाएगा। वर्तमान में मुंबई में आने वाले किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्री के लिए क्वारंटाइन अनिवार्य नहीं है।</p>
<p>
विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक सलाहकार समिति ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सामने आए कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को ‘बेहद तेजी से फैलने वाला चिंताजनक वेरिएंट’ करार दिया है और ग्रीक वर्णमाला के तहत इसे ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया गया।</p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago