COVID-19 : देश के 70 प्रतिशत सक्रिय मामले केवल 8 राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में

भारत के कुल सक्रिय कोविड-19 मामलों में लगभग 70 प्रतिशत (69.59 प्रतिशत) योगदान आठ राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों यानी महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से है। कोविड के कुल 87,014 सक्रिय मामले के साथ महाराष्ट्र शीर्ष पर बना हुआ है। केरल में 64,615 सक्रिय मामले हैं जबकि दिल्ली में 38,734 कुल सक्रिय मामले हैं।

भारत के सक्रिय मामले इस समय 4,55,555 पर हैं। भारत के कुल पॉजिटिव मामलों के इस समय 4.89 प्रतिशत सक्रिय मामले हैं। देश में पिछले 24 घंटों में <a href="https://hindi.indianarrative.com/india/at-pm-modis-review-meet-on-covid-19-amit-shah-sets-a-3-point-target-for-cms-19016.html">कोविड</a> के 43,082 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से, 76.93 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से सामने आये हैं। महाराष्ट्र में कोविड-19 के सबसे अधिक 6,406 नए मामले सामने आए। दिल्ली ने 5,475 नए मामले दर्ज किए हैं जबकि केरल में पिछले 24 घंटों में 5,378 नए मामले दर्ज किए हैं।

भारत में ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 87 लाख (87,18,517) को पार हो गई है। आज <a href="https://hindi.indianarrative.com/health/covid-19-90-thousand-patients-admitted-in-us-hospitals-19467.html">राष्ट्रीय रिकवरी दर</a> 93.65 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 39,379 रिकवरी दर्ज की गई है। रिकवरी के नए मामलों में से 78.15 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं। ठीक होने वाले 5,970 नए मामलों के साथ केरल में एक दिन में सबसे अधिक रिकवरी हुई है। दिल्ली में 4,937 लोग रिकवर हुए है और उसके बाद महाराष्ट्र में 4,815 लोग रिकवर हुए हैं।

कुल मौतों के 83.80 प्रतिशत मामले 10 राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, पंजाब, गुजरात और मध्य प्रदेश में केंद्रित हैं। अब तक कुल 46,813 मौतों के साथ महाराष्ट्र का अधिकतम (34.49 प्रतिशत) योगदान है। पिछले 24 घंटों में 492 लोगों की मौत हुई है जिसमें से 75.20 प्रतिशत मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं। दिल्ली में सबसे अधिक 91 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में 65 और पश्चिम बंगाल में 52 लोगों की मौत हुई है।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago