Covid19 Vaccination: भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, सबसे तेजी से किया 40 लाख लोगों का टीकाकरण

<p>
भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केवल 18 दिनों में ही लगभग 45 लाख (44,49,552) लाभार्थियों को कोविड-19वैक्सीन दी जा चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के अधिकारियों ने यह भी दावा किया कि भारत केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण (Covid19 Vaccination) का स्तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है।</p>
<p>
आंकड़ों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल, ब्रिटेन और भारत ने अपनी आबादी के 40लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन दे दी है। भारत की तुलना में अमेरिका को इसमें 20 दिन लगे, जबकि इजरायल और ब्रिटेन प्रत्येक को इस आंकड़े तक पहुंचने में 39 दिन लगे। मंत्रालय के बयान में कहा गया है, "कई अन्य देशों ने लगभग 65दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है। भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया है। यह वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में देश की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।"</p>
<p>
पिछले 24 घंटों में 8,041सत्रों में 3,10,604 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 84,617 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया कि कोविड-19का टीका प्राप्त करने वाले 55 प्रतिशत लाभार्थी 7 राज्यों से संबंधित हैं। 4,63,793 टीकाकरण के साथ उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है। इसके बाद राजस्थान 3,63,521, महाराष्ट्र 3,54,633, मध्य प्रदेश 3,30,722, कर्नाटक 3,16,638, गुजरात 3,11,251 और पश्चिम बंगाल 3,01,091 के साथ शीर्ष राज्यों की सूची में शामिल हैं। कुल टीकाकरण में इन राज्यों का क्रमश: 10.4, 8.2, 8, 7.4,7.1,7और 6.8 प्रतिशत हिस्सा है।</p>
<p>
फिलहाल भारत की कुल सक्रिय (एक्टिव) मामलों की संख्या घटकर 1.55लाख रह गई है। देश के मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत हो गई है।पिछले कुछ सप्ताहों से सक्रिय मामलों की संख्या में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है जो सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट को दर्शाता है। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार, मामलों में गिरावट को टीकाकरण के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए। केंद्र संचालित सफदरजंग अस्पताल में सामुदायिक चिकित्सा के प्रमुख जुगल किशोर ने आईएएनएस को बताया कि टीकों से एंटीबॉडी बनाने में लगभग 42 दिन लगते हैं, जबकि टीकाकरण अभियान को केवल 19 दिन हुए हैं। </p>

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago