Hot Yoga Benefits: 90 मिनट का Hot Yoga घटाता है तकरीबन एक किलो वजन, जानें इसके कई फायदे और सावधानियां ?

फिट रहने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। जिम जाते है, डाइट लेते है और सुबह-सवेरे उठकर योगा भी करते है। योगा दो तरह के होते है- नॉर्मल योगा, जिसे आप पार्क या घर में कही भी कर सकते है और दूसरा हॉट योगा- इस योगा को करने के लिए खास जगह की जरुरत होती है। हॉट योगा को बिक्रम योग भी कहते है। हॉट योगा स्ट्रेस को कम करता है और मस्तिष्क को स्ट्रांग बनाता है। इस योग को करने से आप हफ्तेभर में ही कई किलो वजन कम कर सकते है। सेलिब्रेटीज के बीच ये हॉट योगा काफी फेमस है।  इस योगा में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी को बर्न किया जाता है।

हॉट योगासन एक गर्म कमरे में किया जाता है, जिसका तापमान कम से कम 40-45 डिग्री रखा जाता है। यही वजह है कि इसे हॉट योगा कहा जाता है। 90 मिनट के इस योगासन सेशन में 26 आसन और 2 प्राणायाम किए जाते हैं। हॉट योगा करने के लिए सबसे पहले आप योग श्रंखला के सरल योग को करने का अभ्यास करें जैसे कि बालासन, वृक्षासन और भुजंगासन आदि। इसके बाद आप उन योग आसनों को करे जिनको करने के लिए आपको ताकत और स्ट्रेचिंग का आवश्यकता होती हैं। जिसमें आप त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, धनुरासन, गरुड़ासन, अर्धचन्द्रासन और पवनमुक्तासन आदि योग आसन का अभ्यास कर सकते है।

हॉट योगा के फायदे-

90 मिनट के इस हॉट योगा में व्यक्ति 500 कैलोरी तक बर्न कर सकता हैं।

शरीर को लचीला बनाने के लिए हॉट योग सबसे अच्छा योग माना जाता हैं।

हॉट योग आपकी सहनशक्ति को बढ़ता है।

इस योग को करने से आपके संतुलन बनाने की क्षमता में विकास होता हैं।

शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का लेवल बढ़ जाता है।

ह्रदय से संबंधित रोगों को ठीक करने के लिए हॉट योगा अच्छा माना जाता हैं।

यह योगा से आपके शरीर में अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती हैं।

हॉट योग आपके शरीर से अशुद्धि को बाहर निकालकर चेहरे की चमक बढ़ाने में  मदद करता है।

इस योग से व्यक्ति कब्ज, ऐसिडिटी, गैस्टि्क जैसी पेट की सभी समस्याएं निजात पा सकता है।

मन और मस्तिष्क की शांति मिलती है। जिससे तनाव कम होता है।

हॉट योगा करते समय बरतें ये सावधानियां-

योगा क्‍लास में जाने से पहले बहुत सारा पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से आपको कुछ ख़ास योगाभ्‍यास करने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है।

गर्भवती महिलाओं को हॉट योगा नहीं करना चाहिए।

मधुमेह के रोगियों को हॉट योगा करने से बचना चाहिए।

यदि आप ह्रदय योग से परेशान है तो आपको हॉट योगा नहीं करना चाहिए।

किसी भी बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों को हॉट योगा करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

हॉट योगा की शुरूआत करते समय धीरे-धीरे आगे बढ़ें। एक ही दिन में अधिक या कठिन अभ्‍यास करने से बचें।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago