स्वास्थ्य

ये Blood Group वाले हो जाएं सतर्क, स्ट्रोक का रहता है सबसे अधिक खतरा

स्ट्रोक (Stroke) ऐसी एक गंभीर स्थिति है जो तब शुरू होती है, जब दिमाग में रक्त का प्रवाह रुक जाता है। इसको न्यूरोलॉजिकल कहते हैं और इसे ब्रेन अटैक भी कहा जाता है। इसे अगर आसान शब्दों में समझा जाये तो जब मास्तिष्क में ब्लड वेसेल्स फट जाती हैं और खून बहने लगता है, तब स्ट्रोक की स्थिति आती है। इतना ही नहीं इससे इंसान की मौत होने का भी खतरा रहता है। वैसे दुनिया के साथ-साथ भारत में भी स्ट्रोक के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक रिसर्च में खुलासा हुआ और बताया गया कि कौन से ब्लड ग्रुप वाले लोगों को स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। यदि आपका ब्लड ग्रुप (Blood Group) भी रिसर्च में बताया गया है तो आपको सावधानी बरतने और अपनी लाइफस्टाइल को सुधारने की जरूरत है।

इन लोगों को सबसे अधिक स्ट्रोक का खतरा

Dailymail के मुताबिक, रिसर्चर्स का कहना है कि किसी भी व्यक्ति के ब्लड ग्रुप से स्ट्रोक के जोखिम का पता लगाया जा सकता है। अमेरिकी रिसर्चर्स ने आनुवंशिकी स्ट्रोक और इस्केमिक स्ट्रोक (स्ट्रोक का सबसे कॉमन प्रकार) की कई रिसर्चों का रिव्यू किया। इस्केमिक स्ट्रोक तब होता है जब ब्लड क्लॉट मस्तिष्क में खून और ऑक्सीजन की सप्लाई को रोकने लगता है। यह सबसे कॉमन स्ट्रोक का प्रकार है जो हर 10 केसों में से 9 लोगों को होता है। खून के थक्के आमतौर पर उन क्षेत्रों में बनते हैं जहां समय के साथ धमनियों सिकुड़ जाती हैं।

ये भी पढ़े: इंसान का Blood Group बताता है उसका स्वभाव, इस ग्रुप वाले होते हैं बेहद गुस्सैल

वहीं वैज्ञानिकों ने पाया कि ब्लड ग्रुप ए वाले लोगों में अन्य सभी ब्लड ग्रुप के लोगों की तुलना में 60 साल की उम्र से पहले स्ट्रोक का जोखिम 16 प्रतिशत अधिक होता है। ब्लड ग्रुप के साथ लिंग, वजन और अन्य कारक भी जिम्मेदार होते हैं। इसके अलावा, टाइप बी (B) ब्लड ग्रुप वाले लोगों को स्ट्रोक का खतरा थोड़ा अधिक था लेकिन ब्लड ग्रुप ओ (O) वालों के लिए सबसे कम जोखिम था। रिसर्चर्स ने कहा, कुछ ब्लड ग्रुप के लिए यह जोखिम मामूली था और लोगों को इसकी चिंता नहीं करनी चाहिए।

इसके अलावा रिसर्च में बताया गया है कि किस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को स्ट्रोक का जोखिम अधिक रहता है।

ओ पॉजिटिव (O positive) : 38% अधिक
ओ नेगेटिव (O negative) : 7% अधिक
ए पॉजिटिव (A positive): 34% अधिक
ए नेगेटिव ( A negative): 6% अधिक
बी पॉजिटिव (B positive): 9%अधिक
बी नेगेटिव (B negative): 2% अधिक
एबी पॉजिटिव (AB positive): 3% अधिक
एबी नेगेटिव (AB negative): 1% अधिक

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago