Hindi News

indianarrative

Virat kohli का फिटनेस फंडा, बताया- बुढ़ापे को मात देने के लिए खाने में कौन सी दो चीज है चमत्कारी

सुनील छेत्री के वीडियो पर विराट का कमेंट

पूर्व भारतीय कप्तान क्रिकेटर विराट कोहली क्रिकेट के साथ-साथ अपनी फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। यही नहीं फैंस उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। क्रिकेट के मैदान में वे जितने एक्टिव और फिट नजर आते हैं, उसकी वजह है उनका अपने फिटनेस और वर्कआउट के प्रति अलर्ट रहना। ऐसे में  किंग कोहली 40की ओर बढ़ चली है। देखा जाए तो जिस उम्र में वो अभी भी हैं बहुत से खिलाड़ी रिटायर हो जाते हैं।  लेकिन विराट कोहली ने खुद को फिट बनाकर रखा है।

खैर ये तो बात हुई विराट कोहली की लेकिन आज हम यहां बात कर रहे हैं कोहली की बताई उस तरकीब की है, जिससे बुढ़ापे को मात दी जा सकती है।  अब आप कहेंगे कि भला विराट कोहली ने ये कब बताया।  तो ये महत्वपूर्ण जानकारी उन्होंने अपने दोस्त और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के शेयर किए एक वीडियो पर रिप्लाई करते हुए दी है। दरअसल, उनके दोस्त सुनील ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना।  छेत्री के इसी वीडियो पर विराट कोहली ने रिप्लाई करते हुए अपनी बात कही है।

क्या बोले सुनील छेत्री

सुनील छेत्री ने अपने इस वीडियो में बताया, 'मैं यूरोप में बीते एक महीने से छुट्टियां मना रहा हूंसुनील छेत्री हर चीज खा रहा हूं। हर 5 दिन में ट्रेनिंग के दौरान हमारा ब्लीप टेस्ट होता है। यहां 20, 21 और 22 साल के लड़के हैं, लेकिन यहां मुझे कोई उस ब्लीप टेस्ट में हरा नहीं सका। ये सभी लड़के 40 साल के एक बूढ़े इंसान से हार गए। मैं आपको उस ब्लीप टेस्ट के स्कोर नहीं बताऊंगा क्योंकि ये इन लड़कों के लिए शर्मनाक होगा। तो अगली बार मुझे बूढ़ा कहने से पहले सोच लेना।

विराट कोहली ने किया ऐसा कमेंट

अब विराट कोहली ने सुनील छेत्री के इस वीडियो पर ट्वीट किया है। उन्होंने अपने कमेंट में लिखा- हाहा लीजेंड! सब ब्रोकोली और पालक का खेल है। वो अदरक के स्वाद के बारे में क्या कहते हैं? चीयर्स चैंप। उम्मीद है विराट कोहली ने अपने कमेंट में ब्रोकोली और पालक का जो खुलासा किया है उसे उनके फैंस जरूर आजमाने की कोशिश करेंगे, ताकि बढ़ती उम्र के असर को कम किया जाए।