पद्म पुरस्कारों की घोषणा, शिंजो आबे, पासवान, गोगोई…देखें पूरी लिस्ट

कल शाम यानी गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के सर्वोच्य नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया। इस बार 119 लोगों को यह सम्मान दिया गया है।  इसमें 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल है। देश में इस साल किसी को भारत रत्न देने की घोषणा नहीं की गई है। जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे, गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत), सैंड कलाकार सुदर्शन साहू, पुरातत्वविद बीबी लाल को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश से ताल्लुक रखने वालीं पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को सार्वजनिक सेवा, यूपी से आने वाले नृपेंद्र मिश्रा को सिविल सेवा क्षेत्र में पद्म भूषण मिला है। पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशूभाई पटेल को भी सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है। शिया नेता कल्बे सादिक को भी मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया है। रजनीकांत देवीदास श्राफ को वाणिज्य एवं उद्योग और तरलोचन सिंह को सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में यह पुरस्कार मिला है।

पद्म विभूषण (7)

1.  शिंजो आबे- पब्लिक अफेयर्स, जापान

2.  एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत)-कला, तमिलनाडु

3. डॉक्टर बेले मोनप्पा हेगड़े-  मेडिसिन, कर्नाटक

4. श्री नरिंदर सिंह कपनी (मरणोपरांत) साइंस एंड इंजीनियरिंग, USA

5. मौलाना वहीदुद्दीन खान – अध्यात्मवाद (Spiritualism), दिल्ली

6. बीबी लाल- पुरातत्व, दिल्ली

7. सुदर्शन साहू- कला, ओडिशा

विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वालों को 'पद्म विभूषण' से सम्मानित किया जाता है। असाधारण और प्रतिष्ठित सेवा के लिए ‘पद्म भूषण’ उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा के लिए और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जाता है।

Gyanendra Kumar

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

11 months ago