Kushinagar में मातम में बदलीं खुशियां: शादी समारोह के दौरान कुएं में गिरने से 13 की मौत, 9 बच्चियां शामिल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में बुधवार रात शादी की खुशियां मातम में बदल गई। ऐसा दिल दहलाने वाला हादसा हुआ की यहां हर किसी की आंखे नम हैं। इस हादसे में 13लोगों की जान चली गई, जिसमें 9बच्चियां शामिल हैं। गांव में शादी समारोह के पहले हल्दी रस्म के दौरान सभी महिलाएं कुएं की जाली पर बैठकर पूजा कर रही थीं, तभी जाली टूट गई और सभी उसमें गिर गईं। मृतक महिलाओं और बच्चियों के परिवारवालों का आरोप है कि हादसे के बाद वे लोग करीब डेढ़ घंटे तक सरकारी एंबुलेंस सेवा को मदद के लिए फोन करते रहे लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा।

हादसे में मारी गई बच्चियों की उम्र 5से 15साल के बीच है। रेस्क्यू जारी है और अंदेशा जताया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोगों ने कुएं में गिरे हुए लोगों को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने 13लोगों को मृत घोषित कर दिया। सभी की मौत डूबने से हुई है। ङटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि, इस हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल था। लोग मदद के लिए इधर से उधर भाग रहे थे। कहा जा रहा है कि एंबुलेंस के लिए कई बार फोन किया गया था। दस लोगों ने समय-समय पर एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन मदद करने कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। जबकि, इलाके में सिर्फ तीन ही किलोमीटर दूर ही एक अस्पताल मौजूद है।

आरोप है कि डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस के लिए फोन मिलाया गया, हर बार जवाब मिलता कि बस आ रही है, लेकिन मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची। हालांकि पीड़ित परिवारों के मुताबिक उनके कॉल करने के तुरंत बाद सहायता के लिए पुलिस पहुंच गई थी। उन्हीं की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और फिर पुलिस गाड़ी में ही कई घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

UP | 11 people died & two are seriously injured after they accidentally fell into a well. During a wedding program, some people were sitting on a slab of a well and due to heavy load the slab broke. An ex-gratia of Rs 4 lakh will be given to the kin of the deceased: DM Kushinagar pic.twitter.com/6PHeVYATp0

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 16, 2022

हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बचाव व राहत कार्य संचालित कराने तथा घायलों का समुचित उपचार कराने का निर्देश दिया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago