वर्ल्ड योग डे पर किस नेता खड़ा किया विवाद, क्या थी उसकी मंशा, इस नेता को कैसे मिला करारा जवाब, सब कुछ देखें यहां

आज दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत में कई जगहों पर योग दिवस का आयोजन किया गया। इस बीच, कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक ट्वीट से विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘ॐ के उच्चारण से न तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और न अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी’। उनके इस ट्वीट ने योग दिवस के मौके पर विवाद पैदा हो गया है।

ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी | #YogaDay2021 #InternationalDayOfYoga

— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) June 21, 2021

अभिषेक मनु सिंघवी ने योग को लेकर ॐ और अल्लाह का जिक्र किया, तो योगगुरु रामदेव ने उन्हें जवाब दिया।  रामदेव ने कहा, ‘ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान’। अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही है, ऐसे में ॐ बोलने में दिक्कत क्या है। लेकिन, हम किसी को खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं। रामदेव बोले कि इन सभी को भी योग करना चाहिए, फिर इन सभी को एक ही परमात्मा दिखेगा।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अभिषेक मनु सिंघवी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। शिवराज ने लिखा कि अभिषेक मनु सिंघवी पर बस यही कहूंगा कि ना जाने क्यों कांग्रेस के नेता ऐसे अवसरों पर भी राजनीति करते हैं और ऐसे बयान देते हैं। वैक्सीनेशन और योग दोनों ही कोरोना से लड़ाई में संजीवनी हैं। हमारे देश की पूरी दुनिया में योग की वजह से आज अलग पहचान बन गई है।

आपको बता दें कि दुनियाभर में हर साल 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाया जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहल पर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने हर साल 21 जून का दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर मनाए जाने की घोषणा की थी। इस दिन सभी को योग के प्रति जागरूक किया जाता है। आज भी कई लोगों ने इसे बढ़ावा देने की अपील की और इस मौके पर कई नेताओं, मंत्रियों और जवानों की योग करते हुए तस्वीरें सामने आ रही हैं।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago