कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का निधन हो गया है। वह कोरोना से पीड़ित थे और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। 71 वर्ष के अहमद पटेल एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। उनको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने बुधवार तड़के अंतिम सांस ली।

अहमद पटेल के निधन की जानकारी उनके बेटे फैसल पटेल ने दी। फैसल पटेल ने एक टि्वटर पोस्ट में कहा कि बुधवार सुबह 3:30 पर उनके पिता अहमद पटेल का निधन हो गया। फैसल पटेल ने बताया कि 1 महीने पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से उनके पिता की स्थिति लगातार बिगड़ती गई। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। जिसके कारण उनका निधन हो गया।

@ahmedpatel pic.twitter.com/7bboZbQ2A6

— Faisal Patel (@mfaisalpatel) November 24, 2020

फैसल पटेल ने उनके पिता के सभी हितैषियों,शुभचिंतकों और मित्रों से अनुरोध किया है कि वे कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करें और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के अंतिम संस्कार में बहुत ज्यादा भीड़ न इकट्ठा करें। अहमद पटेल गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में 15 नवंबर से भर्ती थे। 1 अक्टूबर को किए गए एक ट्वीट में अहमद पटेल ने कहा था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने के लिए कहा था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्विट करके अहमद पटेल को श्रद्धांजलि दी है। मोदी ने कहा कि पटेल ने सार्वजिनक जीवन में काफी लंबा समय बिताया। उनके तेज दिमाग ने कांग्रेस को मजबूत बनाने में मदद की।

Saddened by the demise of Ahmed Patel Ji. He spent years in public life, serving society. Known for his sharp mind, his role in strengthening the Congress Party would always be remembered. Spoke to his son Faisal and expressed condolences. May Ahmed Bhai’s soul rest in peace.

— Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2020

अहमद पटेल कांग्रेस के सुप्रीमो गांधी परिवार के बहुत करीबी थे। लंबे समय से पटेल सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव थे। अहमद पटेल ने उनके पति राजीव गांधी के संसदीय सचिव का कार्य भी किया था। लंबे समय से कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल बोरा के हटने के बाद 2018 में अहमद पटेल को कांग्रेस का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

अहमद पटेल तीन बार लोकसभा और 5 बार राज्यसभा के सदस्य रह चुके थे। उनके पिछले राज्यसभा चुनाव में गुजरात में विधायकों की खरीद-फरोख्त को लेकर काफी हंगामा भी मचा था। कांग्रेस के विधायकों को भाजपा की खरीद-फरोख्त  से बचाने के लिए कर्नाटक भेजा गया था। अहमद पटेल कांग्रेस के हर संकट में काम आते थे। उनके सभी दलों के नेताओं से काफी बेहतर निजी संबंध थे।.

डॉ. शफी अयूब खान

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago