जहां सांस लेने से भी कांपते है लोग…Mount Everest फतह कर उत्तराखंड के लाल विंग कमांडर Vikrant Uniyal ने गाया राष्ट्रगान

प्रयागराज में तैनात भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने पहली बार में ही एवरेस्ट फतह कर दिया है। जी हां,पिछले दिनों  उन्होंने यह कामयाबी हासिल की और अब वह वहां से उतर रहे हैं। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 21मई को माउंट एवरेस्ट फतह किया था और यहां राष्ट्रगान गान गाते हुए भारतीय ध्वज फहराया।

रक्षा पीआरओ, प्रयागराज ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और कहा कि भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की और राष्ट्रगान गाया। ट्वीट करते हुए लिखा गया कि  विंग कमांडर विक्रांत उनियाल  8849मीटर पर राष्ट्रगान गाते हुए, जहां सांस लेना भी मुश्किल है। इसके साथ एक वीडियो भी ट्वीट की गई। जिसमें वो राष्ट्रगान गाते हुए नजर आ रहे हैं।

Wg Cdr Vikrant Uniyal of @IAF_MCC sings National Anthem at 8849 mtrs where it's difficult even to breathe!!

Watch Mt Everest reverberate with the mesmerizing sound of Jan Gan Man!

🇮🇳🇮🇳🇮🇳 pic.twitter.com/3dCqmRhoo4

— PRO Udhampur, Ministry of Defence (@proudhampur) May 30, 2022

IAF अधिकारियों ने बताया कि विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले सभी गुमनाम नायकों और देश को आजादी दिलवाने वाले आंदोलनों को श्रद्धांजलि समर्पित की है। उन्होंने 21मई को माउंट एवरेस्ट के शिखर पर भारतीय ध्वज फहराया है।

मालूम हो, माउंट एवरेस्ट फतह करने का ये कठिन अभियान 15 अप्रैल को काठमांडू, नेपाल से शुरू हुआ था।जिसमें दुनिया भर के टीम के सदस्य शामिल थे। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल एक योग्य पर्वतारोही हैं, जिन्होंने नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी, सेना पर्वतारोहण संस्थान, सियाचिन और राष्ट्रीय पर्वतारोहण और संबद्ध खेल संस्थान, अरुणाचल प्रदेश से प्रशिक्षण लिया है।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago