Asaram Bapu: कोरोना पॉजिटिव आसाराम को AIIMS में किया जाएगा रेफर, गिरता जा रहा ऑक्सीजन लेवल

राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद रेप के आरोपी आसाराम बापू अस्पताल में भर्ती है। आसाराम की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। आपको बता दें कि आसाराम कोरोना पॉजिटिव है। उसका इलाज जेल में ही चल रहा था, लेकिन ऑक्सिजन लेवल बहुत कम होने पर जेल प्रसाशन उसे जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल ले गए। जहां वो आईसीयू में डॉक्टर की निगरानी में है।

बताया जा रहा है कि आसाराम की हालत में कोई सुधार नहीं है। डॉक्टर्स उसे एम्स जोधपुर भेजने की तैयारी कर रहे है। आपको बता दें कि जोधपुर की सेंट्रल जेल में पिछले महीने एक दर्जन कैदी कोरोना पॉजिटिव निकले थे। सभी कोरोना पॉजिटिव कैदियों को जेल की डिस्पेंसरी में ही आइसोलेट किया गया था। इसी बीच दूसरे कैदियों में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए गए। आपको बता दें कि आसाराम की इससे पहले फरवरी में भी तबीयत बिगड़ी थी।

#AsaramBapu infected by #coronavirus !!

The #Rape-convict from #Gujarat is serving a life sentence in #Jodhpur jail.

Now taken to hospital. #COVID19 pic.twitter.com/EHxNdTnTXH

— rajan mahan (@rajanmahan) May 6, 2021

उस वक्त आसाराम को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। गौरतलब है कि आसाराम बापू एक नाबालिग से रेप के आरोप में जोधपुर जेल में सजा काट रहा है। आसाराम ने 15 अगस्त 2013 को जोधपुर के पास मनई इलाके में एक नाबालिग लड़की से ब्लात्कार किया था। कोर्ट ने आसाराम बापू को आईपीसी की धारा 370(4) तस्करी, धारा 342, धारा 354ए, धारा 376 रेप, धारा 506 आपराधिक धमकी, धारा 120बी साजिश रचने और प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस एक्ट के तहत दोषी पाया माना था।

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago