AIMIM के चीफ असदउद्दीन ओवैसी की कार पर हमला, एक बदमाश असलह समेत गिरफ्तार

मेरठ में चुनाव प्रचार कर वापस दिल्ली लौट रहे एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असद उद्दीन ओवैसी ने अपनी कार पर हमले का दावा किया है। ओवैसी ने घटना का ट्वीट भी जारी किया है। ओवैसी ने कहा है कि हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया है लेकिन ईश्वर की कृपा से सुरक्षित हूँ। ओवैसी ने मोदी और योगी दोनों सरकारों से मांग की है कि घटना त्वरित और निष्पक्ष जांच करवाएं। उन्होंने यह भी कहा है कि वो चुनाव आयोग से भी इस बारे में बात करेंगे।

उधर, पुलिस का कहना है कि घटना में प्रयुक्त हथियार और एक हमलावर को पकड़ लिया गया है। जल्द ही पूरी साजिश का पर्दाफाश हो जाएगा। उधर, कुछ लोग इस घटना का संशय की नजर से भी देख रहे हैं। क्यों कि घात लगाकर गोली चलाई जाती तो जमीन से कम से कम 4 से 5 फुट ऊपर गोली लगनी चाहिए। क्योंकि जिस रेंज रोवर कार में ओवैसी बैठे थे उसका ग्राउन्ड क्लिएरेंस ही केवल 8  फिट और लगभग 3 इंच होता है। अगर ये शूटर घात लगाकर बैठे थे और ओवैसी की जान ही लेना चाहते तो गोलियां कम से कम गाड़ियों के शीशे को भेद कर अंदर जानी चाहिए। अगर हमला हबड़-दबड़ में किया गया तो भी गोली तो गेट खोलने वाले हेंडल के आस-पास तक पहुंचनी चाहिए थी।

कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियाँ चलाई गयी। 4 राउंड फ़ायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया। हम सब महफ़ूज़ हैं। अलहमदु’लिलाह। pic.twitter.com/Q55qJbYRih

— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) February 3, 2022

बहरहाल, हापुड़ के एडिशनल एसपी ने कहा है कि गोली चलाने वाले में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे हथियार भी बरामद हुआ है। जांच चल रही है। फरार हमलावर की गिरफ्तारी के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। हमलावर से पूछताछ चल रही है। हमले का क्या मकसद था इस बात की जानकारी की जा रही है।

उधर, असद उद्दीन ओवैसी ने कहा है कि चुनाव के समय किसी सिटिंग एमपी पर इस तरह का हमला राज्य सरकार की जिम्मेदारी तय करता है। अपने फायरी स्पीच के लिए पहचाने वाले असद उदद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनके बहुत से दुश्मन हैं। इस हमले के पीछे किसका दीमाग है यह पता लगाना पुलिस प्रशासन का काम है।

राजनीतिक पंडितों का कहना है कि असद उद्दीन ओवैसी की वजह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी गठबंधन को नुकसान हो रहा था। लेकिन यह कहना जल्दवाजी होगी कि इस हमले में किसका हाथ हो सकता है।

इससे पहले आज सुबह यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश की गई थी। सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमला करने वाले को भी पकड़ लिया गया था। उसके पास से जहर भी बरामद हुआ था।

थाना पिलखुवा (हापुड़) क्षेत्र से @asadowaisi जी का काफिला गुजर रहा था, जिसपर 02 व्यक्तियों ने फायरिंग की है।@hapurpolice द्वारा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिससे फायरिंग करने में प्रयुक्त असलहा भी बरामद हुआ।

इस सम्बन्ध में एसपी हापुड़ @deepakbhuker की बाइट।

.@Uppolice pic.twitter.com/Pkk9DXoBS7

— HAPUR POLICE (@hapurpolice) February 3, 2022

असद उद्दीन ओवैसी पर हमला करने वाले से हुई पूछताछ पर मेरठ जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने बताया कि जल्द ही लॉजिकल कॉनक्लूजन पर पहुंचेंगे। फॉरेंसिक रिपोर्ट आना बाकी है। फॉरेंसिक रिपोर्ट से हमले के बारे में बहुत कुछ सुराग मिलेंगे। हमलावर के नाम पर प्रवीण कुमार ने कहा कि उसके गांव से पता करवाया जा रहा है कि उसका जो भी एबीसीडी नाम बताया जा रहा है वही नाम है या कुछ और नाम है।

Rajeev Sharma

Rajeev Sharma, writes on National-International issues, Radicalization, Pakistan-China & Indian Socio- Politics.

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

7 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

7 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

7 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

7 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

7 months ago