चुनाव से पहले बंगाल में खूनी खेल, मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला, गंभीर रूप से घायल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले खूनी खेल जारी है। टीएमसी और बीजेपी के कार्यक्रता कई बार आपस में भीड़ चुके हैं। कल रात मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर अज्ञात हमलावरों द्वारा बम से किए गए हमले में मंत्री जाकिर हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंत्री के साथ मौजूद कम से कम दो अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार मंत्री जाकिर हुसैन को कोलकाता लाया जा रहा है। मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के डॉक्टर एके बेरा का कहना है कि फिलहाल मंत्री की हालत स्टेबल है। इस घटना को वीडियो देखा जा सकता है जिसमें गंभीर रूप से घायल मंत्री की हालत देखी जा सकती है।

पश्चिम बंगाल: मंत्री जाकिर हुसैन पर बम से हमला, गंभीर रूप से घायल। मंत्री जाकिर हुसैन निमिता रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा थे, तभी उनके उपर पेट्रोल बम फेंककर हमला किया गया है।#BengalElections2021 #bengal #zakirhussain #INHindi pic.twitter.com/RinhjYew4P

— इंडिया नैरेटिव (@NarrativeHindi) February 18, 2021

वहीं एक अन्य हमले में उत्तरी कोलकाता के भाजपा जिलाध्यक्ष शिबाजी सिंह रॉय भी घायल हो गए हैं। शिबाजी, सुभेंदू अधिकारी और शंकुदेब पांडा समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ जा रहे थे उसी वक्त कथित तौर पर फूल बागान में कुछ व्यक्तियों द्वारा उनपर हमला किया गया। उन्हें पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिम बंगाल पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि श्रम राज्य मंत्री हुसैन स्टेशन के दो नंबर प्लेटफॉर्म पर रात करीब 10 बजे कोलकाता जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुरा से विधायक और दो अन्य लोगों को जंगीपुरा उप संभागीय अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री को पैरों और पेट के निचले हिस्से में चोटें आई हैं। उन्होंने कहा, ‘हम उन्हें कोलकाता के किसी अस्पताल में भेजने से पहले स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हमले की निंदा की है। पीयूष गोयल ने कहा कि 'मैं पश्चिम बंगाल के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर हुए नृशंस बम हमले की निंदा करता हूं। इस हमले में जो घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।'

आईएन ब्यूरो

Recent Posts

खून से सना है चंद किमी लंबे गाजा पट्टी का इतिहास, जानिए 41 किमी लंबे ‘खूनी’ पथ का अतीत!

ऑटोमन साम्राज्य से लेकर इजरायल तक खून से सना है सिर्फ 41 किमी लंबे गजा…

11 months ago

Israel हमास की लड़ाई से Apple और Google जैसी कंपनियों की अटकी सांसे! भारत शिफ्ट हो सकती हैं ये कंपरनियां।

मौजूदा दौर में Israelको टेक्नोलॉजी का गढ़ माना जाता है, इस देश में 500 से…

11 months ago

हमास को कहाँ से मिले Israel किलर हथियार? हुआ खुलासा! जंग तेज

हमास और इजरायल के बीच जारी युद्ध और तेज हो गया है और इजरायली सेना…

11 months ago

Israel-हमास युद्ध में साथ आए दो दुश्‍मन, सऊदी प्रिंस ने ईरानी राष्‍ट्रपति से 45 मिनट तक की फोन पर बात

इजरायल (Israel) और फिलिस्‍तीन के आतंकी संगठन हमास, भू-राजनीति को बदलने वाला घटनाक्रम साबित हो…

11 months ago

इजरायल में भारत की इन 10 कंपनियों का बड़ा कारोबार, हमास के साथ युद्ध से व्यापार पर बुरा असर

Israel और हमास के बीच चल रही लड़ाई के कारण हिन्दुस्तान की कई कंपनियों का…

12 months ago